धनतेरस, दीपावली और छठ पर्व पर जाम से निपटने के लिए अतिरिक्त बलों की होगी तैनाती, लोगों को होगी सुविधा

मुजफ्फरपुर : धनतेरस, दीपावली और छठ पर्व में जाम की समस्या को देखते हुए शहर में विभिन्न जगहों पर अतिरिक्त बलों की तैनाती की जाएगी। पांच जगहों पर वाहनों की पार्किंग होगी। इसके अलावा भारी वाहनों के प्रवेश पर रात आठ से 12 बजे तक भी रोक रहेगी।

पूर्व से जारी वनवे को सख्ती से लागू करने के निर्देश। फोटो: जागरणइस संबंध में डीटीओ सुशील कुमार, एसडीओ पूर्वी ज्ञान प्रकाश और नगर डीएसपी राघव दयाल ने प्लान तैयार किया है। इस प्लान का लागू करने को लेकर एसडीओ पूर्वी ने आदेश भी जारी कर दिया है। इसमें कई मार्गों पर वनवे भी किया गया है।

जारी आदेश में कहा गया है कि पूर्व से जारी वनवे को सख्ती से लागू किया जाएगा। इसके अलावा चैंबर आफ कामर्स के आग्रह पर व्यावसायिक क्षेत्रों में वनवे तथा सरैयागंज टायर से सोनरपट्टी होते हुए पुरानी बाजार चौक से कल्याणी / मोतीझील होते हुए चार चक्का वाहनों का परिचालन कराते हुए स्टेशन रोड की मोड़ने की व्यवस्था होगी।

इसके अतिरिक्त रामदयालु, जीरोमाइल, लक्ष्मी चौक आदि शहर में प्रवेश करने वाले स्थानों से टेलर युक्त ट्रैक्टर, ट्रक आदि मालवाहक तथा अन्य भारी वाहनों का प्रवेश रात्रि आठ बजे से 12 बजे रात्रि तक निषिद्ध किया जाता है।

इससे धनतेरस, दीपावली एवं छठ पर्व के अवसर पर आमलोग सुगमता से आवागमन कर सकें। ट्रैफिक डीएसपी के अलावा संबंधित क्षेत्र के थानाध्यक्ष को जवानों और पदाधिकारी की तैनाती सुनिश्चित कराने को कहा है।

आरडीएस कॉलेज कैंपस, अखाड़ाघाट देना बैंक के पास, अखाड़ाघाट उत्तरी भाग आलोक बाबू के मकान के पास, आमगोला ओरिएंट क्लब, राजनारायण सिंह कॉलेज् में वाहनों की पार्किंग होगी।

वहीं ब्रह्मपुरा चौक, जूरन छपरा चौक, इमलीचट्टी चौक, सरैयागंज टावर चौक, कल्याणी चौक, अघोरिया बाजार चौक, माड़ीपुर चौक, भगवानपुर चौक, गोबरसही चौक, रामदयालु नगर रोड, मिठनपुरा चौक, कलमबाग चौक, बनारस बैक चौक, पक्की सराय चौक, हरिसभा चौक एवं अखाड़ाघाट पुल सिकंदरपुर ओपी के सामने जवानों की प्रतिनियुक्ति होगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.