प्रशांत किशोर की नीतीश कुमार को चुनौती, BJP से संपर्क नहीं है तो राज्यसभा उपाध्यक्ष हरिवंश से पद छोड़ने के लिए कहें!

पटना. प्रशांत किशोर और नीतीश कुमार के बीच चल रहे वाकयुद्ध में राजनीतिक रणनीतिकार ने शनिवार को एक बार फिर बिहार के सीएम पर निशाना साधा है. प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार को सियासी तौर बीजेपी से आंतरिक संबंधों पर घेरते हुए उन्हें अपनी पार्टी के सांसद हरिवंश को राज्यसभा के उपाध्यक्ष का पद छोड़ने के लिए कहने की चुनौती दी है. किशोर का यह जवाब नीतीश कुमार के उन दावों को खारिज करने के एक दिन बाद आया है, जिसमें उन्होंने दावा किया था कि वह अभी भी भाजपा के संपर्क में हैं.

प्रशांत किशोर और नीतीश कुमार के बीच चल रहे वाकयुद्ध में राजनीतिक रणनीतिकार ने शनिवार को एक बार फिर बिहार के सीएम पर निशाना साधा है. PTIप्रशांत किशोर ने शनिवार सुबह ट्वीट करते हुए लिखा- ‘नीतीश कुमार जी, अगर आपका बीजेपी-एनडीए से कोई लेना-देना नहीं है तो अपने सांसद को राज्यसभा के उपसभापति का पद छोड़ने के लिए कहें. आपके पास हर समय दोनों तरीके नहीं हो सकते.’ बिहार में ताजा राजनीतिक गठजोड़ के बाद दोनों पूर्व सहयोगी भाजपा के साथ अपने पिछले संबंधों को लेकर झगड़ रहे हैं. बुधवार को प्रशांत किशोर, जो बिहार में पदयात्रा पर हैं उन्होंने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि बिहार के मुख्यमंत्री जदयू के माध्यम से भाजपा के संपर्क में हैं.

राज्यसभा के उपसभापति के जरिए भाजपा के संपर्क में हैं नीतीशः प्रशांत

ने कहा कि जो लोग सोच रहे हैं कि नीतीश कुमार सक्रिय रूप से भाजपा के खिलाफ राष्ट्रीय गठबंधन बना रहे हैं उन्हें यह जानकर आश्चर्य होगा कि उन्होंने भाजपा के साथ एक लाइन खुली रखी है. वह अपनी पार्टी के सांसद और राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश के जरिए भाजपा के संपर्क में हैं. किशोर ने यह भी सुझाव दिया कि हरिवंश को इस कारण से अपने राज्यसभा पद से इस्तीफा देने के लिए नहीं कहा गया है. भले ही जदयू ने भाजपा से नाता तोड़ लिया हो.

नीतीश कुमार ने खारिज किए प्रशांत के आरोप

नीतीश कुमार ने शुक्रवार को इन आरोपों को खारिज करते हुए दावा किया कि किशोर अपने प्रचार के लिए बोल रहे थे. वह अपने प्रचार के लिए बोलते हैं और जो चाहें कह सकते हैं, हमें परवाह नहीं है. वह जवान है. एक समय था जब मैं उनका सम्मान करता था. जिन लोगों का मैं सम्मान करता था, उन्होंने मेरा अपमान किया है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading