मुजफ्फरपुर : हर साल की भांति इस वर्ष भी मुजफ्फरपुर सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के द्वारा सतर्कता जागरूकता सप्ताह मनाया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन स्वाधार फिनएक्सेस के द्वारा संचालित किया गया।
यह भारतीय रिजर्व बैंक के द्वारा स्थापित संस्था है जो प्रत्येक गांव में स्वाधार फिनएक्सेस के ट्रेनर वित्तीय प्रशिक्षण के साथ-साथ सरकारी योजना का लाभ पहुंचाने का काम कर रही है।
सतर्कता जागरूकता सप्ताह मनाने के दौरान वित्तीय प्रशिक्षण का निरीक्षण किया गया।
इसमें एलडीएम बीके पांडेय, सर्तकता अधिकारी आरके पांडेय, शाखा प्रबंधक राजेश कुमार, स्वाधार फिनएक्सेस के सीपीओ वैशाली खोकर, जिला प्रभारी संतोष कुमार,मीता कुमारी, राकेश कुमार उपस्थित रहे।

इस कार्यक्रम के दौरान भ्रष्टाचार मुक्त और विकसित भारत के लिए शपथ भी लिया गया।









