मुजफ्फरपुर : शहर के गन्नीपुर कलमबाग चौक स्थित श्री श्री श्यामा काली मंदिर में बंगाली रीति-रिवाज से मां काली की प्रसिद्ध धुनुची आरती कर भव्य पूजा-अर्चना की गई।
इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पूजा-पाठ कर मां का दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। शहर के दूर-दराज क्षेत्रों से महिला व पुरुष श्रद्धालु आकर बंगाली विधि-विधान से मां काली की पूजा-अर्चना की।
इस धार्मिक कार्यक्रम में उत्साह और हर्षोल्लास के साथ लोग शामिल हुए। वहीं सीखा कृति, रिया चक्रवर्ती सहित कई लड़कियों ने अपने धुनुची आरती से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

वहीं आरती के पश्चात लोगों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। इसी प्रकार 26 अक्टूबर को संध्या होने पर मंदिर परिसर में प्रसाद व महाभोग का आयोजन किया जाएगा।
इसके अलावा 27 अक्टूबर को माता का जागरण होगा। इसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे। इस अवसर पर प्रधान पुरोहित भरत चक्रवर्ती, वंश चक्रवती, मिंटू कुमार, शशि साहा, आनंद कुमार साहा, रामकृष्ण पाल, सुमित कुमार, छोटू, मोहित चक्रवती, रोहित वर्मन, आकाश सिंह, नारायण शिकदार, प्रशांत वैशाख, विकास सिंह, शम्मी शिकदार सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।










