दरभंगा में पर्वों पर शांति बनाए रखने के लिए अधिकारियों और कर्मियों की छुट्टियां रद्द

दरभंगा. बिहार के दरभंगा जिले में फेस्टिव सीजन को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड में है. तमाम अधिकारियों और कर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई है. आपात स्थिति से निपटने के लिए मैजिस्ट्रेट के साथ पुलिस जवानों की तैनाती की जा रही है. जिला प्रशासन दीपावली के साथ काली पूजा, गोवर्धन पूजा और दवात पूजा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने के लिए हर मुमकिन कदम उठा रहा है. सुरक्षा व्यवस्था की मॉनिटरिंग के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है. किसी भी अप्रिय घटना से समय रहते निपटने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं.

Bihar News: बिहार सरकार ने रद्द कीं पुलिस विभाग की सभी छुट्टियां, जारी किया  ये नोटिस - Bihar govt cancelled all kinds of leaves in Police Department  during festival of durga puja -दरभंगा के डीएम राजीव रौशन के मुताबिक, 2006 में पूजा के दौरान जिले के कुछ हिस्सों में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई थी. तब से उन इलाकों पर विशेष नजर रखी जाती है. डीएम ने बताया कि वर्तमान समय में देश के विभिन्न हिस्सों में चल रही आतंकी गतिविधि और जिले में पहले घट चुकी सांप्रदायिक घटनाओं के मद्देनजर असामाजिक तत्त्वों की गतिविधियां पर कड़ी निगरानी की जाती है. पर्व के दौरान विधि व्यवस्था की समस्या खड़ी करनेवालों पर सख्त कार्रवाई करने की आवश्यकता है. उन्होंने बताया कि असामाजिक तत्त्वों द्वारा धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए सोशल मीडिया पर भड़काऊ संदेश छोड़े जाते हैं – इन सब पर कड़ी निगरानी रखने का निर्देश दिया गया है.

छुट्टियां रद्द

अपर जिला दंडाधिकारी राजेश झा राजा के मुताबिक, पर्व के मद्देनजर अधिकारियों और कर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं. विधि व्यवस्था को बनाए रखने के लिए जिले के संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले 257 स्थानों पर पुलिस जवानों के साथ मजिस्ट्रेट की तैनाती कर दी गई है. इसके अलावा जिले के किसी भी हिस्से में अतिरिक्त पुलिस बल की आवश्यकता पड़ेगी तो थानाध्यक्ष स्थानीय स्तर पर उपलब्ध पुलिस बल और ग्रामीण पुलिस की मदद लेंगे. इसके लिए सभी थानाध्यक्षों को निर्देशित कर दिया गया है.

जिला नियंत्रण कक्ष स्थापित

दीपावली के साथ काली पूजा, गोवर्धन पूजा और दवात पूजा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है. दरभंगा कलेक्ट्रेट परिसर में जिला नियंत्रण केंद्र की शुरुआत कर दी गई है. जिला नियंत्रण कक्ष डीडीसी अमृता बैंस की निगरानी में कार्य करेगा. लोगों की सहायता के लिए इसका नंबर भी जारी कर दिया गया है. किसी भी आपात स्थिति में लोग 06272-240600 पर संपर्क कर सकते हैं. वहीं जिला नियंत्रण कक्ष को सुचारू रूप से चलाने के लिए जिला कल्याण पदाधिकारी मो.असलम अली को नोडल पदाधिकारी बनाया गया है. पर्व के दौरान जिला नियंत्रण कक्ष में पर्याप्त संख्या में सशस्त्र लाठी बल रिजर्व में तैनात रहेंगे.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading