भारतीय मूल के ऋषि सुनक पर नस्लीय टिप्पणी, आ’लोचकों को मिला करारा जवाब

भारतीय मूल के ऋषि सुनक ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री बन गए हैं। दुनिया भर के देशों के राष्ट्राध्यक्षों ने ऋषि सुनक को ब्रिटेन का पीएम बनने पर बधाई दी है। इस बीच कॉमेडियन ट्रेवर नूह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा का विषय बना हुआ है। कॉमेडियन ट्रेवर नूह ने ऋषि सुनक पर नस्लीय टिप्पणियां करने वालों को करारा जवाब दिया है।

Who is Rishi Sunak?

ट्रेवर नूह ने की ऋषि सुनक की तारीफ

दरअसल, कॉमेडियन ट्रेवर नूह ने ऋषि सुनक पर नस्लीय टिप्पणियां करने वालों को अपने शो के माध्यम से जवाब दिया। नूह ने कहा है कि ऋषि सुनक सिर्फ 42 वर्ष के हैं। जिसका मतलब है कि वह ब्रिटेन की अच्छी तरह से सेवा करेंगे। हालांकि, इस दौरान उन्होंने कहा कि ऋषि सुनक के प्रधानमंत्री बनने से यूके में हर कोई खुश नहीं है।

नस्लीय टिप्पणी करने वालों को ट्रेवर ने लताड़ा

ट्रेवर नूह ने अपने टॉक शो में कहा कि ब्रिटेन के लोग ऋषि सुनक के पीएम बनने की बात को गलत तरीके से ले रहे हैं। ऋषि सुनक का प्रधानमंत्री बनना ब्रिटेन और यहां लोगों के लिए एक अच्छी बात है। ट्रेवर नूह आगे कहते हैं कि 400 सालों के बाद आप अपने देश की समस्याओं के लिए गैर-श्वेत व्यक्ति को दोषी ठहरा रहे हैं। आप लोग सपने में जी रहे हैं।

ऋषि सुनक के पीएम बनने पर लोगों ने क्या कहा

दरअसल, कॉमेडियन ट्रेवर नूह ने अपने प्रोग्राम ‘ड डेली शो’ में एक ब्रिटिश रेडियो शो की एक क्लिप का जिक्र किया था। इस रेडियो शो में कॉलर को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि एक गैर-श्वेत व्यक्ति का यूनाइटेड किंगडम का पीएम बनना अच्छी बात क्यों नहीं है। कॉलर आगे कहता है कि क्या आप कल्पना कर सकते हैं कि मैं पाकिस्तान या फिर सऊदी अरब का प्रधानमंत्री बन सकता हूं। ब्रिटेन के लोग प्रधानमंत्री के पद पर ऐसे व्यक्ति को देखना चाहेंगे, जो उनके जैसा दिखता हो।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.