छठ महापर्व को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, प्रशासन मुस्तैद

मुजफ्फरपुर : छठ महापर्व को लेकर जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इसके लिए प्रशासन की ओर से जिले के करीब दो सौ से अधिक जगहों पर मजिस्ट्रेट व पुलिस पदाधिकारियों व काफी संख्या में पुलिसकर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है।

स्वास्थ्य विभाग, अग्निशमन व बिजली विभाग को भी मुस्तैद रहने का आदेश दिया गया। फोटो: जागरणजिलाधिकारी प्रणव कुमार व एसएसपी जयंत कांत ने संयुक्त आदेश जारी तैनात पदाधिकारियों को कई बिंदुओं पर निर्देश दिया है। इसके अलावा इंटरनेट मीडिया पर भी कड़ी नजर रखने को विशेष सेल बनाया गया है। महापर्व के दौरान किसी भी स्थिति से निपटने के लिए नियंत्रण कक्ष भी बनाया गया है।

साथ ही जिले के सभी थानाध्यक्षों को भी अपने-अपने क्षेत्र में गश्ती बढ़ाने व पल-पल की खैरियत रिपोर्ट से पुलिस कंट्रोल रूम को अवगत कराते रहने को कहा गया है।

साथ ही सभी डीएसपी, एसडीओ को भी इलाके में भ्रमणशील रहने का निर्देश दिया गया है। छठ पर्व को लेकर पुलिस के अलावा स्वास्थ्य विभाग, अग्निशमन व बिजली विभाग को भी मुस्तैदी से डयूटी करने का आदेश दिया गया है।

नहाय-खाय के साथ शुक्रवार से छठ पूजा की शुरुआत हो जाएगी। इसे देखते हुए नगर निगम ने घाटों को तैयार करने में पूरी ताकत झोंक दी है। निगम के अधिकारी से लेकर कर्मचारी तक इसमें लग गए हैं। शहर में इस साल बूढ़ी गंडक नदी के आधा दर्जन घाटों के साथ-साथ दो दर्जन पोखर-तालाबों पर छठ पूजा होगी।

गुरुवार को नगर आयुक्त नवीन कुमार ने दल-बल के साथ साहू पोखर, तीन पोखरिया, रामदयालु पोखर, ब्रह्मपुरा पोखर, विश्वविद्यालय पोखर, गोविंदपुरी बीबी गंज पोखर समेत शहर के सभी पोखर-तालाबों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से पोखर की तैयारी को लेकर चल रहे कार्यों का फीडबैक लिया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने पोखर एवं उसके आसपास की साफ-सफाई करने का निर्देश दिया। पोखरों के पानी को भी साफ करने का निर्देश दिया। उनके निर्देश पर पोखर में चूना एवं ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव शुरू कर दिया गया। नगर आयुक्त ने कहा कि पूजा समितियों को निगम पूरा सहयोग करेगा।

निरीक्षण के दौरान उनके साथ अपर नगर आयुक्त नंद किशोर चौधरी, उप नगर आयुक्त ओसामा इब्न मंसूर, कार्यपालक अभियंता अबुल कलाम आजाद, नगर प्रबंधक विष्णु प्रभाकर लाल, प्रधान सहायक अशोक कुमार सिंह, सफाई प्रभारी कौशल किशोर माैजूद रहे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading