बदलते मौसम में बच्चे और बुजुर्ग ज्यादा होते हैं बीमार, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके

पूर्णिया : बदलते मौसम में सबसे ज्यादा बच्चे और बुजुर्ग बीमार पड़ते हैं. अगर विशेषज्ञ डॉक्टरों की सलाह मानेंगे तो, आप अपने घर के बुजुर्ग और बच्चों को बीमार पड़ने से रोक सकते हैं. सिविल सर्जन डॉक्टर मोहम्मद साबिर ने कहा कि मौसमी बीमारियों से बचाव को लेकर खानपान एवं रहन-सहन पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है. राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय सह अस्पताल के विशेष शिशु गहन इकाई के प्रभारी डॉ प्रेम प्रकाश कहते हैं की परिवार के छोटे-छोटे मासूम एवं बड़े बुजुर्गों पर विशेष नजर रखने की जरूरत है.

Purnia News: डी और सी युक्त पदार्थ जैसे- नींबू और आंवले का सेवन जरूर करना चाहिए.विशेषज्ञों ने दी यह सलह

पूर्णिया में बदलते मौसम में शिशुओं की ज्यादा देखभाल की जरूरत होती है, क्योंकि नवजात शिशु अपने शरीर का तापमान अच्छे ढंग से नियंत्रित नहीं कर पाते है, तो उन्हें बहुत जल्दी सर्दी या गर्मी लग सकती है. लेकिन ध्यान रहे कि चाहे कोई भी मौसम हो जरूरी यह है कि आप सोते समय शिशु के शरीर का तापमान न बढ़ने दें. दिन में तेज धूप और रात को पड़ रही हल्की ठंड लोगों की सेहत पर बुरा असर डाल रहा है.

रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद 

सिविल सर्जन डॉ मोहम्मद साबिर के अनुसार मौसम को लेकर लापरवाही बरतने वाले लोग ज्यादातर बीमार पड़ रहे हैं. हालांकि सबसे ज्यादा दिक्कत बच्चों को हो रही है. जिस कारण सर्दी, खांसी, जुकाम और फीवर के मरीजों की संख्या बढ़ गई है. अक्टूबर माह खत्म होने को है और ठंड दस्तक देना शुरू कर दिया है. बदलते मौसम में बच्चे एवं बुजुर्गों का उचित देखभाल नहीं होने से बहुत ही जल्द खांसी, जुकाम की चपेट में आ जाते हैं.

इसलिए बच्चों पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है. जिन लोगों को सर्दी, खांसी, जुकाम या बुखार जैसी बीमारियां बहुत ही जल्द हो जाती हैं. उनका रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होता है. रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने के लिए दिन में एक या दो बार ग्रीन या ब्लैक टी का सेवन किया जा सकता है. इसके अलावा विटामिन डी और सी युक्त पदार्थ जैसे- नींबू और आंवले का सेवन जरूर करना चाहिए.

आपको घेर सकती है ये बीमारियां 

राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय सह अस्पताल के विशेष शिशु गहन इकाई के प्रभारी डॉ प्रेम प्रकाश कहते हैं कि परिवार के छोटे-छोटे मासूम एवं बड़े बुजुर्गों पर विशेष ध्यान देने की जरूरत हैं. उन्होंने बताया कि दीपावली के बाद छठ पूजा के समय होने के कारण सभी लोग भागदौड़ भरी जिंदगी से गुजर रहे हैं. जिस कारण बच्चों पर ध्यान नही दे पा रहे है. दिन के समय थोड़ी गर्मी रहती है तो रात को मौसम ठंडा हो जाता है. ऐसे में खानपान और रहन सहन में जरा सी लापरवाही लोगों को बीमार कर रही है. इन दिनों सर्दी, जुकाम, बुखार, बदन दर्द, सिर दर्द, आंखों में जलन, पेट दर्द जैसी बीमारियां लोगों को अपनी चपेट में ले रही हैं. ज़िलें के विभिन्न अस्पतालों में आने वाले अधिकांश मरीज खांसी, जुकाम और बुखार से पीड़ित हैं.

बच्चों का रखें विशेष ख़्याल

डॉ प्रेम प्रकाश कहते हैं कि बदलते मौसम में बच्चों और बुजुर्गों पर विशेष ध्यान घर में चाहिए. बच्चे एवं बुजुर्गों को ठंडे पेय पदार्थों का सेवन नहीं कराएं, ज्यादा तैलीय खाद्य पदार्थों से परहेज करें, रात्रि के समय पंखे और कूलर या एसी का प्रयोग करने से बचें. खास तौर पर नवजात शिशुओं को अधिक से अधिक स्तनपान कराएं, बच्चों को पानी उबालकर या फिल्टर का पिलाये, छोटे बच्चों के गीले कपड़े को समय-समय पर बदलते रहें.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.