छठ व्रतियों के लिए आकर्षण का केंद्र बना पटना का मरीन ड्राइव, जानें खासियत

पटना ; लोक आस्था के महान पर्व छठ की छटा हर तरफ फैली हुई है. लोग पूरी तरह से भगवान भास्कर और छठी मैया की आराधना में डूब चुके हैं. ऐसे तो लोग अपने अपने घरों में बने छोटे-छोटे छठ घाट बना और तालाबों के किनारे भगवान भास्कर की पूजा करते हैं लेकिन गंगा किनारे पहुंच छठ पर्व करने का अहसास ही कुछ और होता है. इस बार गंगा का जलस्तर कुछ बढ़ा हुआ है और कई घाट खतरनाक भी घोषित कर दिए गए हैं लेकिन बावजूद इसके इस बार सबसे बड़ा आकर्षण का केंद्र बन रहा है जेपी गंगा पथ यानी पटना मरीन ड्राइव.

पटना में अमेरिका जैसी सड़क, मुंबई का मरीन ड्राइव भी भूल जाएंगे; अंदर देखिए  10 और खूबसूरत तस्‍वीरें - Road like USA in Patna Mumbari marine drive is  reflecting in JP Gangaये छठ घाट लोगों को बेहद आकर्षित कर रहे हैं. मरीन ड्राइव बनने के बाद पहली बार जेपी-गंगा पथ पर गंगा किनारे छठ पर्व होने जा रहा है. इसे लेकर पटना जिला प्रशासन ने पूरी तैयारी कर रखी है ताकि हजारों की संख्या में छठ व्रती जब इन घाटों पर आएं तो उन्हें किसी भी तरह की कोई समस्या ना हो. मरीन ड्राइव के किनारे लगभग 12 गंगा घाट बनाए गए है जहां पटना के कई इलाकों के लोगों के लिये पहुंचना बेहद आसान होगा. खगौल और फुलवारी शरीफ के लोग एलिवेटेड रोड के जरिए इन घाटों पर पहुंच सकते हैं, वहीं बेली रोड और अटल पथ से जुड़े लोग भी आसानी से पहुंच सकते हैं.

कंकड़बाग, बाकरगंज, गांधी मैदान, स्टेशन से जुड़े इलाके के लोग भी जेपी सेतु पथ के किनारे बने घाट पर पहुंच सकते हैं. अब जरा ये भी जान लीजिए कि मरीन ड्राइव से सटे कौन-कौन से छठ घाट प्रशासन ने बनाए हैं. शिवा पाटी पुल, मीनार घाट, बिंद टोली घाट, दीघा 93, 88, 83, बालु पर, कुर्जी, एलसीटी, राजापुर पुल और पहलवान घाट हैं. दीघा 93 घाट के सामने जेपी गंगा सेतु को पार करके गंगा की तरफ उतरने का रास्ता बनाया गया है ताकि लोग गंगा किनारे पहुंच सकें.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.