राजा ठाकुर ह’त्याकांड में पुलिस को मिली सफलता, नामजद आ’रोपित विनोद राय गि’रफ्तार

मुजफ्फरपुर : अहियापुर थाना क्षेत्र के जियालाल चौक के निकट छह/सात अक्टूबर की रात गैंगवार में राजा ठाकुर की हत्या के नामजद आरोपित नाजिरपुर के विनोद राय को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसे गुरुवार को मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (सीजेएम) कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। इस मामले के एक अन्य आरोपित अजय राय को बोचहां थाना पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ पहले ही गिरफ्तार किया था। उसे उसी मामले में न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया। पुलिस उसे राजा ठाकुर हत्याकांड मामले में रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है। अहियापुर थानाध्यक्ष मुस्तफा कमाल कैसर ने बताया कि अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए दबिश बढ़ा दी गई है। जल्द ही उनके पकड़े जाने की उम्मीद है।

bihar news, मारा गया मुजफ्फरपुर का आतंक राजा ठाकुर, गैंगवार में पीट-पीट कर  हत्या - muzaffarpur notorious criminal raja thakur killed in gangwar at  ahiyapur - Navbharat Timesछिपकर मवेशी को चारा देने आता था विनोद

हत्याकांड के बाद पुलिस की दबिश से घबराकर विनोद राय फरार हो गया था। रणनीति के तहत पिछले चार दिनों से पुलिस ने दबिश कम कर दी थी। इससे विनोद निश्चिंत हो गया और छिपकर अपने घर आने लगा। वह मवेशी को चारा देकर घर से निकल जाता था। गुप्त सूचना पर पुलिस वहां पहुंची। बुधवार को विनोद जैसे ही घर पहुंचा पुलिस ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

राजा ठाकुर को घर से बुलाकर ले जाने वाले को ढूंढ रही पुलिस

राजा ठाकुर की मां विभा ठाकुर ने सात अक्टूबर को पुलिस के समक्ष बयान दिया था कि छह अक्टूबर की रात करीब 8.30 बजे औराई थाना क्षेत्र के बसुआ गांव का मूल निवासी व वर्तमान में अहियापुर के चकमोहम्मद मोहल्ला का सन्नी कुमार उसके पुत्र राजा ठाकुर व उसके दोस्त रोहित कुमार को बुलाकर अपने घर ले गया। वहीं राजा की बाइक चोरी हो गई। चोरी गई बाइक ढूढ़ने निकले राजा ठाकुर की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। घटना के बाद पुलिस ने जब सन्नी को बुलाया तो वह सामने नहीं आया। पुलिस उसे ढूढ़ रही है। वहीं राजा का दोस्त रोहित भी पुलिस के सामने नहीं आया। हालांकि व्हाट्सएप पर उसने अपना बयान दर्ज कराया है। ये दोनों घटना के चश्मदीद गवाह हैं। दोनों का सामने नहीं आना कई सवाल पैदा कर रहा है।

अन्य आरोपितों की पहचान कर रही पुलिस

राजा ठाकुर हत्याकांड में 11 नामजद व दस अज्ञात आरोपितों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। यह प्राथमिकी उसकी मां विभा ठाकुर ने दर्ज कराई थी। नामजद में सूरज राय, राजा राय, नीरज राय, दिनेश राय, शिवजी राय, विनोद राय, रोहित कुमार, राहुल कुमार, जितेंद्र राय, धर्मेंद्र राय, रविंद्र राय व अजय राय शामिल है। सीसी कैमरे की फुटेज में हत्याकांड की घटना कैद है। इसमें नामजद आरोपितों के अलावा कई अन्य लोग भी दिखाई दे रहे हैं। पुलिस इन आरोपितों की पहचान करने में जुटी है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.