सीएम के बयान पर चिराग पासवान का जवाब, मैं बच्चा तो हूं पर इतना नीचे नहीं गिरा

पटना : बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने सोमवार को कहा था चिराग पासवान अभी बच्चा है। उनके पिता रामविलास पासवा से हमारे अच्छे संबंध रहे। हालांकि, बाद में उन्होंने दूसरी शादी कर ली। सीएम के इस बयान पर चिराग पासवान ने कड़ी प्रक्रिया जाहिर की।

सांसद चिराग पासवान और बिहार सीएम नीतीश कुमार। जागरण आर्काइव।मोकामा में बीजेपी प्रत्याशी के समर्थन में वोट मांगने पहुंचे लोजपा रामविलास के अध्यक्ष चिराग ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि नीतीश ने मेरे पिता के व्यक्तिगत जीवन को मजाक बनाया। उनके निधन के बाद ऐसी निचले स्तर की बयानबाजी किसी मुख्यमंत्री को शोभा नहीं देती।

चिराग ने नीतीश द्वारा बच्चा कहने पर भी जवाब दिया। उन्होंने कहा कि बच्चे के बनाए मॉडल से ही जदयू बिहार में तीसरे नंबर की पार्टी बनी है।

चिराग ने कहा कि मुख्यमंत्री के सामने तो मैं बच्चा हूं पर इतने नीचे नहीं गिरा। मैंने कभी भी नीतीश कुमार के विषय में निजी बातें नहीं की। हमेशा उनका का सम्मान किया। चिराग ने कहा कि मेरे संस्कार ऐसे नहीं हैं। उन्होंने कहा कि नीतीश के बयान से मुझे दु:ख हुआ है।

चिराग ने कहा कि मैं नीतीश के विचारों का विरोध करता हूं। उन्होंने कहा कि नीतीश मुझे इसलिए पसंद नहीं करते क्योंकि मैं सवाल करता हूं।

मेरे सवालों का जवाब मुख्यमंत्री के पास नहीं हैं। चिराग ने कहा कि बच्चे ने नीतीश को बड़ा नुकसान पहुंचाया है। जदयू आज चिराग मॉडल की वजह से ही तीसरे नंबर की पार्टी है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.