सात किलोमीटर लंबे इस रोड के लिए देना होगा टोल टैक्‍स, जल्‍दी ही लागू होगी नई व्‍यवस्‍था

पटना। दीघा से पीएमसीएच के बीच आवागमन के लिए पटनावासियों को जेपी गंगा पथ के रूप में एक नया विकल्‍प मिल गया है। शहर की दूसरी सड़कों की तरह इस पर जाम की समस्‍या नहीं है। इससे कम वक्‍त में सफर तय हो रहा है। यूं तो जेपी गंगा पथ का निर्माण दीदारगंज तक होना है, लेकिन पिछले दिनों सरकार ने इसके एक हिस्‍से को शुरू कर दिया।

पटना के जेपी गंगा पथ पर लिया जाएगा टैक्‍स। प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर

जेपी गंगा पथ पर फर्राटा भरने के लिए जल्द ही टैक्स चुकाना पड़ेगा। राजापुर के निकट टोल प्लाजा का निर्माण चल रहा है। आवास एवं शहरी विकास निगम (हुडको) से सरकार ने इस पथ के निर्माण के लिए करीब 2500 करोड़ रुपये कर्ज लिया है। कर्ज की अदायगी यात्री और व्यावसायिक वाहनों से टोल के रूप में वसूली जाने वाली राशि से की जाएगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading