‘बिहार में पाकिस्तान मत बनाइए; आप खुद चले जाइए’, जानें नीतीश कुमार पर क्यों भ’ड़क उठी BJP?

पटना: बिहार में उर्दू अनुवादकों को नियुक्ति पत्र बांटने के मसले पर सियासत तेज हो गई है. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को राज्य में नवनियुक्त उर्दू अनुवादकों को नियुक्ति पत्र बांटा, जिससे भारतीय जनता पार्टी भड़क उठी है. भाजपा ने आरोप लगाया है कि राजद की गोद में बैठकर नीतीश कुमार धार्मिक तुष्टिकरण की राजनीति कर रहे हैं. भाजपा नेता निखिल आनंद ने कहा कि नीतीश कुमार को बिहार में पाकिस्तान नहीं बनाना चाहिए, बल्कि उन्हें खुद पाकिस्तान चले जाना चाहिए.Nitish Kumar missed this record, did a wonderful feat in 2017; only 6 hours  | Nitish Kumar: इस रिकॉर्ड से चूक गए नीतीश कुमार, 2017 में कर दिया था गजब  कारनामा; महज 6 घंटे का फेरदरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को राज्य में नवनियुक्त उर्दू अनुवादकों को नियुक्ति पत्र बांटा और उन्होंने कहा कि उर्दू सीखना जरूरी है. उर्दू सीखने से ज्ञान बढ़ेगा. इतना ही नहीं, मुख्यमंत्री ने नवनियुक्त उर्दू अनुवादकों से आग्रह किया कि जहां भी रहिए, लोगों को उर्दू सिखाइए, ताकि हिंदी के बाद उर्दू भी ज्यादा से ज्यादा लोग जान सकें. सभी लोग अपना काम करते हुए एक खास समुदाय के लिए सरकार द्वारा किए गए कार्यों को लोगों तक पहुंचाइए.

इसी के बाद भाजपा ने पलटवार किया और प्रवक्ता निखिल आनंद ने कहा कि आरजेडी के गोद में बैठने के बाद नीतीश कुमार धार्मिक तुष्टिकरण की राजनीति कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार उर्दू अनुवादक, बिहार के हर स्कूल में उर्दू शिक्षक की बहाली और अब हर थाने में उर्दू से जुड़े लोगों की बहाली करेंगे. नीतीश कुमार आप बिहार को पाकिस्तान मत बनाइए. अगर आपको इतना ही शौक है पाकिस्तान परस्त होने का तो पाकिस्तान चले जाइए.

वहीं, बिहार के लिए विशेष राज्य का दर्जा वाले नीतीश कुमार के बयान पर जदयू नेता अभिषेक झा ने कहा, ‘हमारे नेता नीतीश कुमार ने हमेशा बिहार के अधिकारों की बात की है, बिहार के विशेष दर्जे के लिए हमेशा इस मामले को उचित मंच पर उठाया है. केंद्र सरकार चाहती तो बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिलता, बिहार का विकास होता, लेकिन उन्होंने हमेशा पक्षपातपूर्ण व्यवहार किया. बिहार ने अब तक अपने दम पर विकास की कहानी लिखी है. नीतीश कुमार को बीमारू राज्य के रूप में बिहार मिला था और बिहार के पूर्ण विकास के लिए यह बहुत आवश्यक है कि केंद्र सरकार से उचित सहायता मिले और यह तभी संभव है, जब विशेष दर्जा दिया जाएगा.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading