पश्चिमी चंपारण. चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर उर्फ पीके जन सुराज यात्रा पर निकल हुए हैं. अपनी इस यात्रा के दौरान लगातार महागठबंधन और भाजपा पर लगातार निशाना साध रहे हैं. हालांकि, उनके टारगेट पर अधिकतर जदयू रहता है, लेकिन इस बार उन्होंने मुसलमानों के मुद्दे को लेकर राजद को कठघरे में खड़ा करने की कोशिश की है. इसी क्रम में पीके ने राजद पर, खासकर तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए पीके ने राजद पर बिहार के मुसलमानों के साथ ‘बंधुआ मजदूर’ जैसा व्यवहार करने का आरोप लगाया है.
प्रशांत किशोर ने सवाल पूछा है कि जब भाजपा से अधिक विधायक राजद का है तो बावजूद इसके राजद का एक ही उप मुख्यमंत्री क्यों? प्रशांत किशोर ने यह सवाल गुरुवार को पश्चिम चंपारण जिले के पुपरहिया गांव में जनसभा को संबोधित करते हुए पूछा है. पीके ने कहा कि नई सरकार ने राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद के बेटे और उत्तराधिकारी तेजस्वी यादव को दूसरी बार उपमुख्यमंत्री बना दिया. आप सभी राजद के प्रति आत्मीयता महसूस करते हैं, लेकिन कृपया इस सवाल पर विचार करें.
मुस्लिमों का हवाला देते हुए राजद पर मुस्लिम समुदाय को ठगने का आरोप लगा राजद पर हमला बोला. जाहिर है प्रशांत किशोर ने एनडीए की सरकार के समय का हवाला देते हुए तेजस्वी यादव पर मुस्लिम तुष्टिकरण का आरोप लगाकर सवाल उठाते हुए निशाना साधा. प्रशांत किशोर ने राजद पर आरोप लगाते हुए उपस्थित मुस्लिम समुदाय के लोगों से कहा कि इन लोगों ने आप लोगों को बंधुआ मजदूर बना लिया है. अपने बच्चों के भविष्य की चिंता किए बगैर एक ही पार्टी के लिए वोट कर रहे हैं. सब कुछ गवां कर के भी आप उनको वोट कर रहे हैं, लेकिन आपको क्या मिला?
