नेकदिल पुलिसवाले! सड़क पर गिरी बुजुर्ग को नए कपड़े दिए, खाना खिलाया और इलाज भी करवाया

जमुई. पुलिस ड्यूटी के दौरान सिर्फ किसी पर डंडा ही नहीं चलाती; बल्कि जरूरतमंदों के लिए मानवता भी दिखाती है. शुक्रवार को जमुई में पुलिस का पब्लिक फ्रेंडली होते एक नजारा देखने को मिला. यहां एक चौक के मुख्य सड़क पर भूख प्यास से तड़पती एक महिला को मदद करते पुलिसवाला दिखा.

जमुई में पुलिसवालों ने रोड पर गिरी हुई महिला की मदद की. मामला जमुई जिले के मलयपुर थाना क्षेत्र के पतौना चौक का है. यहां मूक बधिर बुजुर्ग महिला बीच चौक के सड़क पर बेहोशी के हालत में सड़क पर पड़ी हुई मिली. बताया जा रहा है कि यह महिला लावारिस स्थिति में बीते कुछ दिनों में से इस इलाके में देखी जा रही थी. बुजुर्ग महिला जिसकी उम्र लगभग 60 होगी उसके बेहोशी हालत में सड़क पर गिरे होने की सूचना पर मलयपुर थानाध्यक्ष एक सब इंस्पेक्टर को भेजकर मदद करने का निर्देश दिया. फिर पुलिसवाले ने महिला को भोजन करवाया, महिला पुलिस की मदद से उसके कपड़े बदलवाए गए और फिर उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल भी पुलिसवाले सदर अस्पताल ले गए. हैरानी की बात देखी जहां महिला गिरी थी, उस रास्ते से कई लोग गुजरे, लेकिन किसी ने उसे सड़क से उठाना उचित नहीं समझा.बता दें कि बीते 13 अक्टूबर को हेलमेट चेकिंग के दौरान एक स्कूटी वाले युवक पर जमुई जिले के पुलिस वाले का डंडा चलाने का वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें पुलिस के डंडे से बाइक सवार दो युवक सड़क पर गिर गए थे. तब पुलिस पर सवाल उठा था कि इस दौरान पुलिस के इस कार्रवाई से स्कूटी सवार की जान जा सकती थी. उस घटना के विपरीत इस बार पुलिस का मानवता वाला चेहरा दिखा.जिले के सबसे व्यस्तम चौक पर बेसुध पड़ी बुजुर्ग महिला जो कि किसी बड़े वाहन के चपेट में आ सकती थी, हादसे में बुजुर्ग महिला की जान भी जा सकती थी.

मानसिक विक्षिप्त सा बर्ताव करने वाली महिला लगभग एक घंटे तक बीच सड़क पर गिरी रही, लेकिन किसी आने जाने वाले लोगों ने ना तो उसे सड़क के किनारे किया और न ही उसे कोई मदद दी. बताया जा रहा है कि बीच सड़क पर बुजुर्ग महिला के होने और किसी हादसे की संभावना की सूचना किसी ने जब मलयपुर थानाध्यक्ष राजवर्धन कुमार को दी तब गश्ती कर रही पुलिस टीम को बिना देर किए महिला को मदद करने की बात कही गई.

फिर मौके पर पहुंचे सब इंस्पेक्टर मनोज कुमार अपनी पुलिस टीम के साथ सड़क पर गिरी महिला को पहले चेहरे पर पानी के छींटे मार उसे होश में लाया और फिर सड़क के किनारे दुकान में ले जाकर उसे भोजन करवाया. अस्त व्यस्त हो चुके महिला के कपड़े को महिला पुलिसकर्मियों ने ठीक किया और फिर एक वाहन पर सवार कर महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा. जानकारी के अनुसार 4 दिन पहले अर्धनग्न स्थिति में इलाके में घूम रहे इस महिला को इसी पुलिस वाले ने नई साड़ी पहनवाई गई.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.