डेंगू के मरीजों की संख्या में लगातार हो रही वृद्धि, कितने आए नए मामले, जाने विस्तार से…

मुजफ्फरपुर : जिले में डेंगू का कहर बढ़ गया है। लगातार इसके मरीज मिल रहे हैं। 64 संदिग्ध लोगों को जांच के लिए नमूना भेजा गया था। उसमें दस मरीज मिले। इसके साथ संख्या 90 हो गई है।

सबसे अधिक मुशहरी में डेंगू के 33 मरीज मिले हैं। इस बीच एसकेएमसीएच में दस का इलाज चल रहा है। सबकी हालत नियंत्रित है। यहां पर इलाज के लिए 20 बेड उपलब्ध हैं। दवा व जांच की सुविधा मिल रही है।

जानकारी के अनुसार शहरी क्षेत्र से अधिक मरीज ग्रामीण क्षेत्रों में मिल रहे हैं। शहरी इलाके में आठ मरीज मिले हैं। जिला संचारी रोग पदाधिकारी डा.सतीश कुमार ने बताया कि जहां-जहां डेंगू के मरीज मिल रहे हैं, वहां फागिंग कराई जा रही है।

जानकारों की मानें तो निजी अस्पताल में जितने मरीजों का इलाज चल रहा है, उसकी रिपोर्ट नहीं मिल रही है। अगर उसकी संख्या जोड़ दी जाए तो यह संख्या दो सौ पार हो सकती है।

सीएस ने कहा कि सभी निबंधित निजी अस्पताल व जांच घर को रिपोर्ट देने का आदेश दिया गया है। कहा कि बचाव के लिए घरों के आसपास सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करें।

कचरे को अपने आवास से दूर फेंके। घरों के कूलर, टेंक, ड्रम, बाल्टी आदि से पानी खाली करें। कूलर का उपयोग नहीं होने पर उसका पानी खाली करें।

घरों के आसपास पानी एकत्रित होने वाली सभी अनुपयोगी वस्तुएं जैसे -टीन के डब्बे, प्लास्टिक के बोतल, नारियल के खोल, पुराने टायर आदि नष्ट कर दें। टंकी, बाल्टी, टब आदि सभी को हमेशा ढंककर रखें। जहां जलजमाव हो, वहां पर केरोसिन का उपयोग करें।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading