जिले में डेंगू का एक और मरीज मिला। इसके साथ संख्या 91 हो गई है। अभी डेंगू को लेकर मुशहरी, मीनापुर, कांटी संवेदनशील बना हुआ है। जहां पर जलजमाव है, वहां पर एंटी लार्वा का छिड़काव कराया जा रहा है। जिला संचारी रोग पदाधिकारी डा.सतीश कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग डेंगू व मच्छर जनित रोगों के प्रति सजग है। टीम द्वारा जलजमाव वाली जगहों पर एंटी लार्वा का छिड़काव कराया जा रहा है।
डेंगू एवं चिकनगुनिया जैसे गंभीर रोगों से निपटने के लिए जिले में रैपिड रिस्पांस टीम का गठन किया गया है। डा.कुमार ने बताया कि 71 नमूनों को भेजा गया था। उसमें से एक की पहचान हुई है। पांच मरीज एसकेएमसीएच में भर्ती हैं। सभी मरीजों की स्थिति सामान्य बतायी गई हैं। सबसे अधिक मरीज मुशहरी में मिले हैं। यहां अभी तक 33 मरीज मिले हैं। जबक मीनापुर में दस मिले हैं। शहरी इलाके में आठ मरीज हैं। सिविल सर्जन डा.यूसी शर्मा ने कहा कि जहां-जहां डेंगू मरीज मिल रहे है, वहां फागिंग कराई जा रही हैं।





