जंक्शन पर तीन साल का बच्चा परिजनों से बि’छड़ा, भ’टकता हुआ मिला

मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर जं’क्शन पर तीन साल का बच्चा परिजनों से बि’छड़ गया। वह दो दिनों से जंक्शन पर अपनों की त’लाश में इधर-उधर भटक रहा है।

मेरा नाम ईशु है, पापा का नाम सोनू, मुजफ्फरपुर में तीन साल का बच्चा भटक गया हैसोमवार को यात्रियों को भा’री भी’ड़ में अपने परिजनों से वह बि’छड़ गया। बच्चा अभी जीआरपी और चाइल्डलाइन की देखरेख में सु’रक्षित है।

जानकारी के मुताबिक एक यात्री ने उसे भटकता देखा तो रेल थाना पुलिस के पास पहुंचा दिया। बच्चा अपना नाम यीशु और अपने पिता का नाम सोनू बता रहा है।

रेल थाना अध्यक्ष ने बताया कि बच्चे के परिजन अभी तक उसे खोजने नहीं आए हैं। इधर चाइल्डलाइन के अधिकारी अनिल कुमार ने बताया है कि बच्चे की देखरेख की जा रही है।

बच्चे की स्वास्थ्य जांच कराई गई है। भटके हुए बच्चे के परिजन की तलाश की जा रही है। मुजफ्फरपुर रेल थाना पुलिस ने बच्चे की तस्वीर जारी किया है। थानाध्यक्ष ने कहा है कि परिजनों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

थानाध्यक्ष दिनेश गुप्ता ने अपील की है कि जिनका भी बच्चा हो वे जल्द-से-जल्द संपर्क कर बच्चे को ले जाएं। प्रक्रिया पूरी कर उन्हें बच्चा सौंप दिया जाएगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.