भागलपुर : पारिवारिक कलह में बलि चढ़ी तीन माह की मासूम

भागलपुर जिले बरारी थानाक्षेत्र के पुल घाट-श्मशान घाट रोड में तीन माह की बच्ची की गला दबा हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। वहां सरकारी जमीन पर झोपड़ी डाल कर रहने वाले अशोक मल्लिक ने अपनी तीन माह की नतनी की हत्या कर देने का आरोप अपने छोटे भाई मनोज मल्लिक पर लगाते हुए गुरुवार की सुबह शोर मचाने लगा। फिर घटना की जानकारी बरारी पुलिस को दी। घटना की जानकारी पर बरारी थानाध्यक्ष संजय सत्यार्थी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच छानबीन में जुट गए हैं।

अपने 7 माह के मासूम को भूख से तड़पते नहीं देख पाई माँ, गला घोंटकर कर दी  हत्या | NewsTrack Hindi 1तीन दिन पूर्व हुआ था दोनों भाइयों में विवाद

स्थानीय प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तीन दिन पूर्व अशोक और मनोज में किसी पारिवारिक मसले को लेकर खूब विवाद हुआ था। अशोक ने बरारी पुलिस को जानकारी दी है कि उक्त अहम पारिवारिक मसले पर विवाद बाद मनोज के साथ मारपीट हुई थी। उस दौरान मनोज ने धमकी दी थी कि उसके नतनी को वह मार देगा। अशोक का आरोप है कि उक्त धमकी को मनोज ने अमल में लाते हुए तीन माह की नतनी को मार डाला है। मौके पर पहुंची बरारी पुलिस मामले की छानबीन में घटना का सच पता कर रही है। दो लोगों से पुलिस इसको लेकर पूछताछ भी कर रही है।

थानाध्यक्ष की माने तो दो भाइयों में मारपीट के दौरान बच्ची को शरीर में चोट लगी जिससे मौत हो गई है। सही तस्वीर पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आ सकेगी। पुलिस टीम ने आरोपित मनोज मल्लिक को हिरासत में ले लिया है। पूर्व में बरारी गोढ़ी टोला के एक बच्चे की भी हत्या मामले में आरोपित बनाया गया था। बरारी पुलिस शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराने की कवायद में लग गई है। मनोज के गिरफ्तार होने की पुष्टि पुलिस पदाधिकारी फिलहाल नहीं कर रहे हैं। पुलिस आसपास के लोगों से घटना के बारे में पूछताछ कर रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading