पटना : दुल्हिन बाजार थाना क्षेत्र के एक गांव में 14 वर्षीय किशोरी को बंधक बनाकर दो युवकों ने रविवार की शाम सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपितों ने दुष्कर्म का वीडियो बना लिया और इसे फेसबुक पर वायरल कर दिया। स्वजनों के साथ थाने पहुंची पीड़िता के बयान पर मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी है।
मुंह दबाकर खेल में ले गए दो बदमाश
जानकारी के अनुसार, किशोरी रविवार देर शाम शौच के लिए खेत की ओर जा रही थी। इसी दौरान अमरेश कुमार और निरहुआ ने हाथ पकड़ लिया और मुंह दबाकर बंधक बना लिया। कुछ दूर खेत में ले जाकर आरोपितों ने सामूहिक दुष्कर्म किया।
इंटरनेट पर डाल दिया वीडियो
आरोपितों ने दुष्कर्म का वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर दिया। घर आकर किशोरी ने घटना की जानकारी स्वजनों को दी। लोक-लाज से स्वजनों ने मामला को शांत करा दिया, लेकिन आरोपितों द्वारा वीडियो वायरल करने के बाद पीड़िता स्वजनों के साथ थाना पहुंचकर आरोपित अमरेश कुमार व निरहुआ के खिलाफ मामला दर्ज कराया। थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

घटना के बाद डर गई थी लड़की
मिली जानकारी के अनुसार लड़की घर से शौच के लिए निकली थी। इसी दौरान उसे अमरेश कुमार और निरहुआ ने रोक लिया। इसके पहले वो कुछ समझ पाती वो लड़की को जबरन अपने साथ ले जाने लगे। आसपास किसी के न रह पाने के कारण नाबालिग को मदद भी नहीं मिल सकी।



