अग्निवीर भर्ती 2022: उम्र थी 30 साल, पहुंचा 21 साल का प्रमाणपत्र लेकर….

अग्निवीर सेना भर्ती में कई तरह के शातिराना दिमाग वाले आ रहे हैं, लेकिन सेना के साफ्टवेयर में फर्जी कागजात पकड़े जा रहे। कागजात जब्त कर संबंधित एसपी को कार्रवाई के लिए भेज दिया जा रहा है। मंगलवार को दौड़ व शारीरिक बाधा पार करने के बाद डाक्यूमेंट्स जांच में अरवल और शेखपुरा के 29 लड़के फर्जी कागजात के साथ पकड़े गए। इनमें एक 30 साल का युवक भी पकड़ा गया। उसने सेना अधिकारियों की आंख में धूल झोंकने के लिए 21 साल का बर्थ सर्टिफिकेट बनवा लिया था।

Agniveer Recruitment 2022: उम्र थी 30 साल, पहुंचा 21 साल का प्रमाणपत्र लेकर  - Agniveer Recruitment 2022: Age was 30 years, reached 21 years with  certificate780 ने पहली बाधा पार की

इधर, बुधवार को अग्निवीर जनरल ड्यूटी में भर्ती के लिए नवादा और जमुई के 4650 नौजवान पहुंचे। 3700 अभ्यर्थियों ने चक्कर मैदान में दौड़ लगाई। इसमें 780 ने पहली बाधा पार की। देर रात तक चली शैक्षणिक एवं अन्य प्रमाणपत्रों में 61 युवकों के कागजात फर्जी पाए गए। अधिकांश के अंकपत्र व जन्म प्रमाण फर्जी थे। गुरुवार को गया के नौजवान चक्कर मैदान में अग्निवीर के लिए दमखम दिखाएंगे।

11 नवंबर को गया व कैमूर, 12 नवंबर को रोहतास जिले से जनरल ड्यूटी की भर्ती ली जाएगी। 13 नवंबर को ट्रेड्समैन पद की भर्ती के लिए अरवल, औरंगाबाद, जमुई, जहानाबाद, लखीसराय, शेखपुरा, नालंदा, नवादा व शेखपुरा के युवक शामिल होंगे। 14 को गया, रोहतास और कैमूर से भर्ती होगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading