दारोगा का पि’स्‍टल छीनकर मंदिर में कर रहा था प्रदर्शन, तभी पहुंची पुलिस

बांका के अमरपुर जिले के अमरपुर प्रखंड के मौलानाचक गांव निवासी मारपीट मामले के फरार आरोपित लालमोहन गोस्वामी को स्थानीय पुलिस ने शहर के तारा मंदिर के पास से गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से पुलिस जवानों से छीनी गई एक पिस्टल बरामद कर लिया गया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। पुलिस का दो पिस्‍टल छीना गया था। एक अन्य गायब पिस्टल की खोज में पुलिस लगी हुई है। उसके भी जल्द मिलने की संभावना है। गिरफ्तारी की पुष्टि एसपी डा सत्यप्रकाश ने की है।

दारोगा का पिस्‍टल छीनकर तारा मंदिर में कुछ इस तरह कर रहा था प्रदर्शन, तभी  पहुंची पुलिस, फ‍िर हो गया खेला - Snatching the pistol of inspector was  protesting in Tara temple,यहां बता दें कि आरोपित लालमोहन गोस्‍वामी के पास पुलिस का एक प‍िस्‍टल था। वह शुक्रवार की सुबह तारा मंदिर पहुंचा। वह वहां लोगों को पिस्‍टल दिखा रहा था। इसका प्रयोग कैसे किया जा जाता है, यह बता रहा था। वह लगातार बोल रहा था कि देखो यह पुलिस का पिस्‍टल है। तभी किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी दी। तुरंत वहां पुलिस पहुंची। पुलिस को देखकर लाल मोहन भागने लगा। पुलिस ने दौड़कर उसे पकड़ लिया। पिस्‍टल भी उसके हाथ से छीन लिया।

ज्ञात हो कि दो दिन पूर्व फरार आरोपित लालमोहन गोस्वामी की गिरफ्तारी के लिए मौलानाचक गांव पुलिस की टीम गई थी। इस क्रम में टाइगर मोबाइल के जवान महेंद्र कुमार एवं मुकेश कुमार के साथ लालमोहन गोस्वामी सहित स्वजनों ने मारपीट कर दोनों के पिस्टल भी छीन लिए थे। इसी बीच घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय चौकीदार के पुत्र के पहुंचने पर आरोपित सहित अन्य सभी लोग घटनास्थल से फरार हो गए थे। इस क्रम में विशेष इन्वेस्टिगेशन की टीम गठित की गई थी। दो दिनों से लगातार छापेमारी के बाद छीनी गई एक पिस्टल के साथ आरोपित को पुलिस ने पकड़ा है। इधर, पुलिस ने इस मामले में दस के खिलाफ केस भी किया है। चार को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया था।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading