प्रथम श्रेणी महिला जज के खाते से उ’ड़ा ली डेढ़ लाख की राशि….

रोहतास: आम तो आम अब खास को भी हैकर नहीं बख्श रहे हैं। जिला व्यवहार न्यायालय की प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी हीमशीखा मिश्र के बैंक खाते से हैकरों ने एक लाख 53,499 रुपये उड़ा लिए हैं। हैकरों ने उनके एसबीआइ के खाते से तीन बार में 99,999, 15,000 व 38,500 रुपये की निकासी की है। इस संबंध में दंडाधिकारी ने स्थानीय नगर थाना में प्राथमिकी कराई है।

साइबर अपराध क्या है एवं इसे किसके विरूद्ध अंजाम दिया जाता है?: 'साइबर कानून  श्रृंखला' (भाग 1) | What is Cyber Crime? Cyber Law Seriesकस्टमर केयर से की थी बात 

थानाध्यक्ष के अनुसार महिला न्यायिक अधिकारी ने प्राथमिकी आवेदन में कहा है कि उन्होंने एसबीआइ के योनो एप पर लोन लिमिट बढ़ाने के लिए कस्टमर केयर से बात की थी। इस पर उधर से एटीएम का 12 डिजिट का नंबर मांगा गया। उसके बाद हैकिंग करने वाले व्यक्ति द्वारा डेबिट कार्ड व क्रेडिट कार्ड से उक्त रकम की निकासी कर ली गई। पूरे मामले से साइबर क्राइम ब्रांच डेहरी को अवगत करा दिया गया है। बता दें कि इससे पहले बिहार के डीजीपी के खाते से भी रक़म उड़ाई गई थी। हैकरों का मनोबल बढ़ता ही जा रहा है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.