बिहार में दबंग ने बंद कराया इलाके का पानी,ड’र से महिला वार्ड सदस्य ने दिया इ’स्तीफा

बिहार के शेखपुरा में दबंग ने वार्ड में नल का जल बंद कर दिया। नल जल बोरिंग तक पहुंचने वाले बिजली के तार को काटा और मीटर भी क्षतिग्रस्त कर दिया। इतने से मन नहीं भरा तो आपरेटर को भगाकर नल जल बोरिंग पर भी ताला जड़ दिया। दबंग के डर से वार्ड सदस्य रिंकू देवी ने त्यागपत्र दे दिया। यह पूरा मामला शेखपुरा जिले के बरबीघा प्रखंड अंतर्गत जयरामपुर थाना क्षेत्र तेउस पंचायत अंतर्गत नरसिंहपुर गांव के वार्ड संख्या-16 से जुड़ा हुआ है। आरोप इसी गांव के निवास कुमार पर लगा है। बताया कि खेत में नाली का थोड़ा सा पानी चले जाने से वह नाराज हो गया और इस घटना को अंजाम दिया। इससे करीब 50 घरों में जलापूर्ति प्रभावित हुई है।

बिहार में दबंग ने बंद कराया इलाके का पानी, बोरिंग पर जड़ा ताला; डर से महिला  वार्ड सदस्य ने दिया इस्तीफा - Dabang stopped Nal Ka Jal locked the boring  Ward memberवार्ड संख्या-16 के निवासी योगेंद्र राम ने बताया कि बोरिंग तक पहुंचने वाले तार को काट लिया गया है। मीटर को क्षतिग्रस्त कर ताला लगा दिया। साथ ही आपरेटर को धमकी दी गई कि नल जल चालू करोगे तो ठीक नहीं होगा। डर से आपरेटर भी बोरिंग पर नहीं जा रहा है। पानी  बंद करा देने से मोहल्ले के लोगों ने वार्ड सदस्य को घेरा और दबाव बनाया तो दुखी होकर वार्ड सदस्य रिंकू देवी ने त्यागपत्र दे दिया। त्यागपत्र  प्रखंड विकास पदाधिकारी के नाम से लिखा गया और कार्यालय के बड़ा बाबू से पावती ले ली। इसकी जानकारी देते हुए वार्ड सदस्य रिंकू देवी के पति जोगीराम ने बताया कि जनता जब प्यासी रहेगी तब जन प्रतिनिधि के रहने से क्या फायदा।

क्या कहते हैं अधिकारी 

इसको लेकर पीएचईडी की कनीय अभियंता अंजिता कुमारी ने बताया कि इस बात की सूचना वरीय अधिकारियों के द्वारा उनको मिली तो वह शनिवार को गांव गईं। नल जल की बोरिंग में ताला लगा हुआ था। युवक निवास कुमार को बुलाया गया तो उसने ताला खोल दिया परंतु काटा गया बोरिंग का तार नहीं लौटाया। इस वजह से पानी चालू नहीं किया जा सका।

वहीं इस संबंध में कार्यपालक अभियंता ने बताया कि इसकी सूचना उनको मिली है। सोमवार को हर हाल पानी चालू करा दिया जाएगा। उधर, इस संबंध में जिलाधिकारी सावन कुमार ने बताया कि गांव के लोगों ने उनको घटना की सूचना दी थी। पीएचईडी के अधिकारियों को इसके बारे में निर्देशित किया गया था। सोमवार को यदि व्यवस्था दुरुस्त नहीं होती है तो प्राथमिकी कराई जाएगी।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading