मुंगेर:भाजपा नेता की ह’त्या करने पहुंचा था दो सु’पारी कि’लर

मुंगेर के लागर सेल और साफियाबाद की पुलिस ने भाजपा के जमालपुर प्रखंड अध्यक्ष उर्फ किस्टू सिंह की हत्या की साजिश को नाकाम कर दिया। पुलिस ने दो शूटर और मास्टर माइंड को भी गिरफ्तार किया है। मास्टर माइंड भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जमालपुर का नगर अध्यक्ष वशिष्ठ कुमार है। तीनों से पूछताछ चल रही है। पुलिस ने बताया कि जमालपुर के नया गांव निवासी वशिष्ठ सिंह भाजपा के प्रखंड अध्यक्ष की हत्या कराने के लिए सुपारी किलर के संपर्क में है।भागलपुर आ रहे हैं तो संभल‍िए, अचानक शांत बैठा कुत्‍ता आपपर दौड़ेगा, गिरकर  हो जाएंगे जख्‍मी, कुत्‍ता भी काटेगा - Coming to Bhagalpur, will come  carefully, suddenly a dog ...सुपारी किलर मिथुन और विक्की बेगूसराय से जमालपुर आया

गुप्त सूचना के बाद लागर सेल की टीम वशिष्ठ के मोबाइल को सर्विलांस पर ले रखा था। इस बीच लागर सेल को सूचना मिली की सुपारी किलर मिथुन और विक्की बेगूसराय से भाजपा नेता की हत्या करने के लिए जमालपुर पहुंच रहा है। सूचना के बाद लागर सेल की टीम मोबाइल लोकेशन के आधार पर बेगूसराय से पीछा करने लगी। दोनों सुपारी किलर को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान सुपारी किलर ने भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जमालपुर के नगर अध्यक्ष वशिष्ठ कुमार का नाम बताया। पुलिस ने ईस्ट कालोनी थाना क्षेत्र से वशिष्ठ को गिरफ्तार किया। पूछताछ में सभी ने की किस्टू सिंह की हत्या करने की बात कबूल ली।

घर और होटल की हो रही थी रेकी

प्रखंड अध्यक्ष किस्टू सिंह का मुंगेर-सुल्तानगंज मार्ग स्थित साफियाबाद में मुस्कान होटल (ढावा) है। प्रखंड अध्यक्ष की हत्या करने के लिए जमालपुर नया गांव निवासी वशिष्ठ सिंह ने मुंगेर और बेगूसराय के दो बदमाशों को हत्या करने की सुपारी दी थी। दोनों बदमाशों ने चार लाख रुपये की डिमांड की थी। पुलिस के अनुसार दोनों बदमाश एक सप्ताह से प्रखंड अध्यक्ष के होटल और घर की रेकी कर रहे थे। होटल के बगल में संचालित गुमटी पर सुपारी किलर नजर रख रहे थे। इस बीच पुलिस ने पानी फेर दिया। मामले की जांच अभी चल रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.