अररिया के रामपुर खेल मैदान पर बने सैकड़ों झोपड़ियां जलकर राख

अररिया प्रखंड के रामपुर मोहनपुर पश्चिमी पंचायत स्थित सरकारी खेल मैदान पर गुरुवार की देर रात अवैध रूप से बनाए गए करीब एक सौ झोपड़ियां जलकर राख हो गया। आग कैसे लगी इसके कारणों का पता नहीं चल सका है। सूचना पर पहुंचे दमकल की दो बड़ी व तीन छोटी गाड़ियां व टीम की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर किसी तरह काबू पाया तथा बड़ी आबादी को अग्निकांड के चपेट में आने से बचाया जा सका। भीषण अग्निकांड के चपेट में आने से बड़ी मात्रा में रखे जलावन, घास, भूसा जलकर राख हो गया।

Araria News: भूसा घर में अचानक लगी आग, जिंदा जल गए 6 मासूम – News18 हिंदीवहीं लोगों ने जान की बाजी खेलकर दर्जनों मवेशियों को आग के चपेट से बचाने में कामयाब रहा। घटना में लगभग पांच लाख कीमत के सैकड़ों बंडल टीन का चदरा जलकर बर्बाद हो गया है। पीड़ितों में मुर्शिद, जमशेद, पप्पू, इकराम, इसराफिल, जैनुल, असहाब, इब्राहिम, यैदुल, कमाल, तैयब, शोएब उर्फ सैयब, मोईद, जफीर, गनी मोहम्मद, तैमुस, आलम, महबूब, सलाम सहित अन्य लोग शामिल हैं। घटना में स्थानीय मोईद का एक नाश्ता की दुकान भी आग के चपेट में आ गया।

जानकारी मुताबिक बैरगाछी ओपी क्षेत्र के रामपुर मोहनपुर पश्चिमी पंचायत के वार्ड संख्या नौ व 11 के बीच सरकारी खेल मैदान रामपुर में गुरुवार की रात अचानक आग लग गई। घटना के समय गांव के सभी लोग सो गए थे। अचानक किसी की नजर आग पर पड़ी।। हल्ला होने पर जबतक ग्रामीणों की भीड़ जमा होते तबतक दर्जनों झोपड़ी आग के चपेट में धू धूकर जल गया था। ग्रामीणों ने इसकी सूचना जिला प्रशासन को दी। प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दमकल टीम को भेजकर आग पर काबू पाया। इस दौरान लोगों की भीड़ व चीख से क्षेत्र के लोग सहमे रहे।

वहीं सीओ गोपीनाथ मंडल ने मामले की जांच पर आगे की कार्रवाई करने की बात कही। इधर पैक्स अध्यक्ष शमीम, मुखिया शाले आलम, सरपंच असफाक आलम, पूर्व सरपंच वसीकुर रहमान, पूर्व मुखिया मो. मुर्शिद आलम आदि ने बताया कि अधिकांश झोपड़ियां गरीब तबके के लोगों का बना था। जिला प्रशासन से पीड़ितों को उचित मुआवजा देने की मांग की है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading