मुजफ्फरपुर : सूचना एवं प्रसार मंत्रालय, भारत सरकार के केंद्रीय संचार ब्यूरो, सीतामढ़ी के द्वारा शुक्रवार को मुजफ्फरपुर के खबड़ा स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल में एक भारत श्रेष्ठ भारत, प्लास्टिक मुक्त भारत एवं फीट इंडिया फ्रीडम रन 3.0 विषय पर परिचर्चा सह जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस जागरूकता कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन डीडीसी आशुतोष द्विवेदी, अपर समाहर्ता डॉ.अजय कुमार, मुजफ्फरपुर, डीईओ अजय कुमार सिंह, सहायक क्षेत्रीय निदेशक अनिल कुमार,डीएवी बिहार जॉन (सी) डॉ मनोज कुमार झा, प्राचार्य डीएवी पब्लिक स्कूल, खबड़ा, श्री मृणाल कांत, प्राचार्य, डीएवीएस, कांटी, डॉक्टर एनके सिंह, प्राचार्य डीएवी, शिवहर, मुरारी पाठक, डीएवीएस, पूर्वी चंपारण, भारती नायक, प्राचार्य, डीएवी मालीघाट एवं अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डीडीसी आशुतोष द्विवेदी ने कहा कि केंद्रीय संचार ब्यूरो, सूचना प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा आयोजित यह जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से एक भारत श्रेष्ठ भारत, प्लास्टिक मुक्त भारत और फीट इंडिया फ्रीडम 3.0 के माध्यम से जो जन जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है, वह काफी सराहनीय है।
किसी भी अभियान को चलाने का एक प्रमुख उद्देश्य यह है कि इसमें लोगों की भागीदारी बढ़े और उसके प्रति लोग जागरूक हो, और आज का यह कार्यक्रम का भी यही उद्देश्य है कि बच्चों के माध्यम से इनको घरों तक जागरूकता अभियान को पहुंचाया जाए।
इस कार्यक्रम के माध्यम से जो भी प्रतियोगिताएं आयोजित किए गए उसके विजेताओं को शुभकामनाएं देता हूं और साथ ही यह भी कहना चाहता हूं कि वह ऐसे अभियान में भागीदार बनते रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अपर समाहर्ता (आपदा) डॉ अजय कुमार ने कहा कि इस तरह के आयोजन के माध्यम से बच्चों में भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे हैं अभियानों के प्रति जागरूकता आती है, इस आयोजन में जिन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया उसके सभी विजेताओं के साथ-साथ इस में भाग लेने वाले सभी बच्चों को शुभकामनाएं देता हूं।
वहीं डीईओ अजय कुमार सिंह ने कहा कि इस कार्यक्रम से बच्चों में एक भावना जागृत हुई है और वह देश के लिए एक जज्बा पैदा होगा क्योंकि बच्चे ही हमारे देश के भविष्य हैं।
इस कार्यक्रम के दौरान मुजफ्फरपुर जिले के छह शिक्षाविद् और सामाजिक कार्यकर्ताओं डॉ मनोज कुमार झा, डॉक्टर अनिल कुमार सिंह, सुबोध कुमार पांडे, संगीतज्ञ रंजना झा, रुचि सिन्हा, वीरेंद्र कुमार सिंह के साथ 27 बच्चों को विभिन्न विद्याओं में आयोजित प्रतियोगिताओं में अव्वल होने पर सम्मानित किया गया।
इस कार्यक्रम में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया और विजेताओं को अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया साथ ही पटना के पंजीकृत सांस्कृतिक दल द्वारा प्लास्टिक मुक्त भारत पर नुक्कड़ नाटक का भी आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के पूर्व फीट इंडिया फ्रीडम रन 3.0 का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में बच्चों ने भाग लिया।
इस कार्यक्रम का विषय प्रवेश क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी जावेद अंसारी ने किया और कार्यक्रम का संचालन डॉ. केके कौशिक ने किया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में नेहा प्रिया, किरण कुमारी, रश्मि, अपराजिता, रमन मिश्रा, अमित शरण, रंजना तिवारी, श्याम बाबू मिश्र, खुशबू कुमारी, सपना कुमारी, गीता कुमारी के साथ संचार ब्यूरो के लादू लाल और राकेश कुमार उपस्थित थे।


