पटना में का’रोबारी की दि’नदहाड़े गो’ली मा’रकर ह’त्‍या, आ’क्रोशित लोगों ने दो शू’टर्स को प’कड़ा

पटना. राजधानी पटना में अपराध की वारदातों में लगातार इजाफा हो रहा है. ताजा मामला पटना के करबिगहिया इलाके का है, जहां शुक्रवार को दिनदहाड़े बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग की. फायरिंग की इस घटना में 25 वर्षीय कारोबारी राहुल कुमार की गोली लगने से मौत हो गई. स्थानीय लोगों ने इस घटना के बाद खदेड़ कर तीन आरोपितों को हथियार समेत पकड़ लिया जबकि दो अपराधी भागने में कामयाब रहे. उग्र भीड़ ने पकड़े गए शूटरों की बुलेट बाइक को आग के हवाले कर दिया और जमकर बबाल काटा.

पटना में कारोबारी की गोली मारकर हत्या (मृतक की फाइल फोटो)लोगों ने सड़क जाम कर दिया. सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची. हालात पर काबू पाने के लिए तीन दर्जन लाठी बल भी मंगाया गया. करीब तीन घंटे तक इलाके में अफरातफरी का माहौल बना रहा. पुलिस ने मौके से कुछ खोखे भी बरामद किए हैं. इस मामले में सदर एएसपी सरदार संदीप सिंह ने बताया कि स्थानीय लोगों ने कुछ बदमाशों को पकड़ कर पुलिस को सौंपा है. उनके नाम और पते का सत्यापन कराया जा रहा है

.राहुल का आईजीआईएमएस में पोस्टमार्टम भी कराया गया बाद में लोगों ने शव के साथ रोड ब्लॉक कर दिया और आगजनी कर दी. पुलिस को इस जाम को हटाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी. पटना में करबिगहिया मस्जिद के सामने बिहारी साव लेन मोड़ पर अमर कुमार उर्फ पिक्कू की एनके इंटरप्राइजेज नामक दुकान है, जिसमें उन्होंने कई कंपनियों की एजेंसी ले रखी है और होलसेल का कारोबार करते हैं. दोपहर करीब एक बजे एक बिस्किट कंपनी का माल टेंपो से उनकी दुकान पर अनलोड किया जा रहा था.

इस दौरान उस कंपनी की बेउर स्थित एजेंसी का कर्मचारी बंटी वहां पहुंचा और माल उतारने से मना करने लगा. इसको लेकर दोनों गुटों के बीच बहस होने लगी. कारण रहा कि अमर एजेंसी से माल नहीं लेकर दूसरी जगह से आपूर्ति करा रहे थे. बावजूद इसके अमर माल उतरवाने लगे. इस दौरान दोनों पक्षों के बीच बहस के बाद हाथापाई की नौबत आ गई, जिसके बाद बंटी ने बुरा अंजाम भुगतने की धमकी देते हुए कॉल कर दो बुलेट बाइक पर सवार चार शूटरों को बुला लिया. घटनास्थल के पास मनीष ट्रेडर्स नामक दुकान है, जिसमें खाद्य एवं पेय पदार्थ बनाने वाली कई नामी कंपनियों की एजेंसी है.
दुकान के सामने उनके चाचा का मकान है. राहुल पारिवारिक व्यवसाय में सहयोग करते थे. वारदात के समय वो पैदल चाचा के घर जा रहे थे. इस बीच शूटरों ने अमर की दुकान पर पहुंचकर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी. दो गोलियां अमर और उनके भाई विनय पर चलाई गईं, लेकिन वे बाल-बाल बच गए. फायरिंग होते ही सड़क पर भगदड़ मच गया. शूटर ताबड़तोड़ फायरिंग कर रहे थे, जिसमें से एक गोली राहुल के बाएं बांह को छूते हुए दिल में लग गई. वो दो कदम बढ़ते ही जमीन पर गिर पड़े. इसके बाद स्थानीय दुकानदार अपराधियों को पकड़ने के लिए दौड़े तो वे बाइक छोड़कर हवाई फायरिंग करते हुए भागने लगे.
 जब पिस्तौल की गोलियां खत्म हो गईं तो वे पकड़े गये. इसके बाद लोगों ने उनकी जमकर पिटाई कर दी. सूचना पर पहुंचे जक्कनपुर थानाध्यक्ष सुदामा प्रसाद सिंह भीड़ की चंगुल से तीन आरोपितों को छुड़ा कर थाने ले गए. पुलिस के जाते ही भीड़ उग्र हो गई. लोगों ने सड़क पर पड़ी शूटरों की बाइक फूंक डाली और हंगामा व प्रदर्शन करने लगे. फिलहाल इलाके में काफी संख्या में पुलिस गश्त कर रही है स्थिति तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading