दो बच्चों की बेरहमी से ह’त्या कर पत्नी को चा’कुओं से गो’दा फिर पुआल की टाल ज’लाकर फें’का

सीतामढ़ी. बिहार से दिल को दहला देने वाली एक घटना सामने आई है. यहां एक सनकी शख्स ने अपने दो बच्चों की बेरहमी से हत्या करने के बाद अपनी पत्नी को भी चाकू से गोदकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया. घटना सीतामढ़ी जिले के डुमरा थाना क्षेत्र के बरहरवा गांव की है. जख्मी पत्नी को इलाज के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सनकी शख्स ने घटना को अंजाम देने के बाद सभी को जलाने की नियत से आसपास के पुआल की टाल में आग लगा दी.

बिहार के सीतामढ़ी में एक शख्स ने अपने दो बच्चों की हत्या कर दी (घटनास्थल पर जम भीड़)घटना को अंजाम देने के बाद सनकी शख्स फरार हो गया है. डबल मर्डर की इस घटना के बाद से इलाके में घटनास्थल पर बड़ी तादात में लोगो की भीड़ जुटी हुई है. मौके पर पहुंचे लोग इस घटना को लेकर तरह-तरह की बातें कर रहे हैं. बताया जाता है कि घटना को अंजाम देने वाला सनकी शक्श रौशन साह नेपाल के गौशाला का रहने वाला है जो अपनी पत्नी को उसके घर पहुंचाने के नाम पर उसको अपने साथ लेकर चला था.

सीतामढ़ी के सोनबरसा थाना क्षेत्र के इनरवा गांव में महिला को पहुंचाने के बजाए वो उसे लेकर डुमरा थाना क्षेत्र के बरहरवा लेकर आ गया जहा खाली पड़े चौर में उसने सबसे पहले अपने दो वर्षीय बेटे और चार साल की बेटी को जमीन पर पटक कर गंभीर रूप से घायल कर दिया और इसके बाद चाकू मारकर उसे मौत की नींद सुला दिया. इतना ही नहीं उसके बाद उसने अपने पत्नी पर चाकू से ताबड़तोड़ कई वार किए और उसे मरा समझ कर वहां आसपास के खेतों में पड़े पुआल को आग के हवाले कर दिया ताकि जलने से मौत की पुष्टि हो सके.

घटना को लेकर मौके पर बड़ी तादाद में लोग जमा है. घटनास्थल पर पुलिस प्रशासन पहुंच चुकी है और जांच में जुटी हुई है. सीतामढ़ी के सदर डीएसपी सुबोध कुमार भी मौके पर मौजूद हैं. उन्होंने कहा कि हत्यारे की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापमेरी कर रही है और वो जल्द ही सलाखों के पीछे होगा. हत्या के कारणों का अब तक पता नहीं लग सका है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading