कुढ़नी विधानसभा उपचुनाव : 21 में से 13 प्रत्याशी मैदान में, आठ प्रत्याशियों के नामांकन रद्द

मुजफ्फरपुर : कुढ़नी विधानसभा उपचुनाव में आठ प्रत्याशियों के नामांकन रद्द हो गया है। 21 में से अब 13 प्रत्याशी ही मैदान में है। शपथ पत्र में त्रुटि के कारण आठ प्रत्याशियों के नामांकन को निर्वाची पदाधिकारी ने रद्द कर दिया।

इन सभी ने अंतिम दिन गुरुवार को नामांकन दाखिल किया था। बता दें कि गुरुवार को बड़ी संख्या में प्रत्याशियों नेनामांकन किया। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि को 13 प्रत्याशियों ने पर्चा भरा था।

इस तरह यहां से कुल 21 प्रत्याशियों ने नामांकन किया था। अब चर्चा हो रही थी कि अगर छह प्रत्याशियों के नामांकन रद्द नहीं या उनकी इतनी संख्या में नाम वापसी नहीं हुई तो दो-दो ईवीएम से मतदान कराना होगा।

एक ईवीएम से 15 उम्मीदवार व एक नोटा, यानी 16 के लिए ही जगह रहती है।अंतिम समय में तीन निर्दलीय प्रत्याशियों ने नामांकन किया था। इनमें दिनेश कुमार राय, अरविंद कुमार और सचिंद्र कुमार शामिल है।

इसके अलावा एसयूसीआइ (कम्युनिस्ट) से कालीकांत झा, जन जनवादी पार्टी से सुखदेव कुमार, समता पार्टी से अमन कुमार, द अग्रणी पार्टी से विमलेश्वर प्रसाद, इंडियन बिजनेस पार्टी से विनोद कुमार रे, जनशक्ति विकास पार्टी (डेमोक्रेटिक), पीपुल्स पार्टी आफ इंडिया से महेश कुमार,

एमआइएमआइएम से मो. गुलाम मुर्तुजा, बिहार जस्टिस पार्टी से अखिलेश कुमार एवं अपना किसान पार्टी से राजीव रंजन साह शामिल हैं। इससे पहले आठ प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया था।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.