देवरिया में दुकान में सें’धमारी कर 10 लाख के आ’भूषण चो’री

मुजफ्फरपुर : पारू के देवरिया चौक स्थित आभूषण दुकान सूरज ज्वेलर्स के पीछे की दी’वार में सेंध लगाकर तिजोरी से सोने-चांदी के करीब 10 लाख रुपए के ग’हने चो’री कर लिए गए।

 

घ’टना की सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर जांच की। घ’टनास्थल के निकट से एक लाल रंग का ग’मछा मिला है।आशंका व्यक्त की जा रही है कि यह ग’मछा चो’र का है।

चैनपुरा गांव के शंभू साह ने बताया कि देवरिया चौक पर सूरज ज्वेलर्स नाम से उसका आभूषण की दुकान है। शुक्रवार की शाम वह दुकान बंद कर घर चले गए। रात में दुकान की पीछे की दीवार में सेंध लगाकर चोर अंदर घुस गए।

वहां रखी तिजोरी को तोड़कर उसमें रखे करीब 10 लाख के सोने चांदी के गहने चो’री कर लिए। इसमें कुछ गहने ग्राहकों के रिपेयरिंग के लिए भी रखे थे। शनिवार को सुबह दुकान खोलने पहुंचे तो घ’टना की जानकारी हुई।

घ’टना की जानकारी होते ही मौके पर काफी संख्या में लोग जुट गए। सूचना पर थानाध्यक्ष उदय कुमार सिंह पहुंचे। लोगों ने श्वान दस्ता बुलाकर जांच कराने की मांग की।

थानाध्यक्ष ने बताया कि देर शाम जिले से श्वान दस्ता पहुंच गया है। रविवार को सुबह उससे जांच की जाएगी। वहीं, मौके पर एक लाल रंग का गमझा मिला है। इससे चो’रों का पता लगाया जाएगा।

देवरिया चौक स्थित चार दुकानों से एक साल के अंदर लगभग 43 लाख रुपये के गहने चोरी हो चुकी है। इसमें चंदन कुमार की बाइक की डिक्की से चा’र लाख रुपये के, मनीष ज्वेलर्स से 30 लाख के,

उमेश साह की दुकान से पांच लाख रुपये के और लालबाबू साह की दुकान में सेंधमारी कर चोरों ने चार लाख रुपये के गहने चो’री कर चुकी है। इसमें एक भी मामले का पुलिस उद्भेदन नहीं कर सकी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading