प्रेमिका के साथ उसकी बहन को भी साथ रखने की थी प्लानिंग,संबंधों की खुली पोल

बिहार के बक्सर में प्रेम प्रंसग का अजीब मामला सामने आया है। अक्सर ये खबरें आती हैं कि प्रेमी अपनी महबूबा को लेकर फरार हो जाता है। लेकिन जिले में एक आशिक अपनी प्रेमिका के साथ उसकी बहन को भी लेकर फरार होने के चक्कर में था। लेकिन उन सब की एक गलती ने सारा राज खोल दिया।

प्रेमिका के साथ उसकी बहन को भी साथ रखने की थी प्लानिंग, बक्सर स्टेशन पर  तीनों के संबंधों की खुली पोल - Bihar Crime Lover wanted to take his sister  along withबाजार से घर नहीं लौटीं दोनों बहनें

मिली जानकारी के अनुसार शाहपुर थाना के एक गांव निवासी नाबालिग समेत दो बहनें विगत 12 नवम्बर को घर से बाजार करने निकली थी और उसके बाद घर वापस नहीं लौटी। दोनों की तमाम खोजबीन के बावजूद पता नहीं चलने पर पुलिस को इसकी सूचना देते हुए दोनों लड़कियों के पिता द्वारा शाहपुर थाना में अपहरण किए जाने की शिकायत दर्ज कराई गई थी।

मोबाइल सर्विलांस से खुला राज

मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस इसे प्रेम प्रसंग के साथ ही मानव तस्करी से भी जोड़कर अपने अनुसंधान में लगी थी। मोबाइल सर्विलांस और तकनीकी के आधार पर दोनों बहनों की तलाश में पुलिस लगी थी। तभी सर्विलांस के माध्यम से दोनों बहनों के बक्सर रेलवे स्टेशन के समीप होने की जानकारी मिलते ही भोजपुर पुलिस ने बक्सर पुलिस से संपर्क किया और स्थानीय पुलिस को सारी जानकारी देते हुए स्वयं भी आरा से बक्सर के लिए रवाना हो गई। इस दौरान दोनों बहनों के साथ मौजूद एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जो उन्हें लेकर किसी दूसरी जगह निकलने के चक्कर में था। तब तक मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस ने बरामद कर लिया।

प्रेमी के साथ भागने की थी प्लानिंग

इसी क्रम में दोनों बहनों को बक्सर रेलवे स्टेशन से बरामद करने के साथ ही उनके साथ मौजूद युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक की पहचान बक्सर के ब्रह्मपुर थाना अंतर्गत सपही गांव निवासी मिथिलेश कुमार यादव के रूप में की गई। हालांकि, पुलिस की पूछताछ में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा निकला, जिसमें युवती के साथ ही उसकी नाबालिग बहन को भी आरोपित अपने साथ लेकर कहीं जा रहा था।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading