खगड़िया में पलटी नाव, 8 लोग डूबे… 6 सकुशल आए बाहर

खगड़िया : बिहार के खगड़िया में नाव पलटने से हादसा हुआ है। सदर प्रखंड के घुसमुरी बिशनपुर गांव के पास कोशी नदी में एक नाव पलट गई, जिससे इसमें सवार आठ लोग डूब गए। छह लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, वही दो लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। गोताखोर खोजबीन में जुटे हैं। घटना की जानकारी मिलते ही काफी संख्या में लोग जमा हो गए। वहीं एसडीआरएफ की टीम भी मौके की ओर रवाना हो गई है। बताया जा रहा है कि सभी लोग नाव पर सवार होकर बहियार जा रहे थे। इसी दौरान नाव पलट गई। राहत-बचाव का काम जारी है।
महानंदा नदी में नाव डूबी; 4 लोगों की मौत, 22 से ज्यादा लापता | Boat full of  more than 70 people immersed in Mahananda River live video - Dainik Bhaskar

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading