सोनपुर मेला हा’दसा: झूला का टावर टूटते ही उंचाई से जमीन पर गिरे लोग, कई ज’ख्मी

सोनपुर. सोनपुर के विश्व विख्यात हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला में एक बड़ा हादसा हुआ है. यहां तेज गति में चल रहे झूला का टावर टूटने से अफरातफरी मच गई. इस दौरान जान बचाने के लिए कई लोग नीचे कूद गए. इस घटना में एक महिला समेत पांच लोग जख्मी हो गए. घटना चिड़िया बाजार चौक के समीप की है. इस हादसे के बाद वहां चीख पुकार और अफरातफरी के बीच भगदड़ मच गयी. संयोग यह रहा कि उन लोगों के कूदने से पहले ही टूटा हुआ टावर का हिस्सा नीचे से प्रवाहित बिजली के हाई वोल्टेज तार पर गिर गया और बिजली गुल हो गई.

बिहार के सोनपुर मेला में झूला टूटने से बड़ा हादसा हुआ हैइसी बीच झूले के संचालक सभी स्टाफ समेत वहां से फरार हो गए. रविवार होने के कारण सोनपुर मेले में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ पहुंची हुई थी. लोग झूले का आंनद ले रहे थे इसी बीच ये हादसा हुआ और मेला में एक झूले का बड़ा हिस्सा टूटकर अचानक गिर गया. जिससे झूले पर बैठे लोग काफी ऊंचाई से नीचे जमीन पर गिरकर घायल होने लगे. मेला में हुए झुलुआ हादसे में चार लोग जख्मी हुए जिसमें एक की हालत गंभीर है.

मिल रही ताजा जानकारी के अनुसार झुला हादसे के बाद भगदड़ मची थी उसमें आधे दर्जन के करीब लो घायल हो गए. कई लोग निजी हॉस्पिटल चले गए थे जबकि 8 लोग सोनपुर रेफरल हॉस्पिटल इलाज के लिए आए. वही घायलों के बारे में सोनपुर सदर अस्पताल के डॉक्टर हरिशंकर चौधरी ने कहा कि जो आठ लोग आए थे उसमें महिला और बच्चे भी शामिल थे, जिसमें एक व्यक्ति अमन खान की हालत नाजुक थी. बाकी सामान्य रूप से घायल थे. बताया जा रहा है कि जिस वक्त ये हादसा हुआ उस वक्त झूले में कई लोग सवार थे. इससे स्पष्ट हो रहा है कि झूला गिरने से भगदड़ मची है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading