मुजफ्फरपुर : थाना के प्राइवेट वाहन चालक को अज्ञात वाहन ने रौं’द डाला

मुजफ्फरपुर: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से कांटी थाना के प्राइवेट चालक मो. इरफान की बीती रात मौत हो गई। बताया जा रहा कि सुधा डेयरी के समीप फोरलेन ओवरब्रिज पर पेट्रोलिंग गाड़ी के साथ वह ड्यूटी के दौरान ट्रकों से उगाही कर रहा था। इस दौरान अज्ञात कंटेनर ने चालक को रौंद दिया। चालक का शव पोस्टमार्टम के लिए पुलिस ने एसकेएमसीएच भेजा गया है। घटना रात्रि के करीब दो से तीन बजे की बताई जा रही है।

मध्य प्रदेश में भयानक सड़क हादसा, 3 कार सवार युवकों की मौतदेर रात हुआ हादसा

विदित हो की शराबबंदी के बाद एनएच पर वाहनों की जांच भी बढ़ी है। इस आड़ में वाहनों से उगाही के भी मामले सामने आते रहे हैं। यह मामला भी इसी तरह का है। बताया जा रहा कि पेट्रोलिंग गाड़ी के साथ इरफान देर रात फोरलेन पर वाहनों को रोककर उससे उगाही कर रहा था। वहां नाइट पेट्रोलिंग की पूरी टीम थी। सभी गाड़ी के आसपास थे और इरफान से पैसे की वसूली करवाई जा रही थी। रात में यहां वाहनों की गति काफी तेज रहती है। इसी दौरान वह तेज गति कंटेनर की चपेट में आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.