नल-जल योजना की वार्षिक शुल्क वसूलने के खिलाफ सामाजिक कार्यकर्ता ने उठाई आवाज

मुजफ्फरपुर : साहेबगंज नगर परिषद वार्ड नंबर 16, एराजी नवानगर के निवासी सामाजिक कार्यकर्ता परवेज आलम ने नल-जल की समस्याओं के बारे में जिलाधिकारी व नगर परिषद साहेबगंज के कार्यपालक अधिकारी को आवेदन के माध्यम से सूचित कर 480 रुपए पेयजल की वार्षिक शुल्क नहीं लेने की मांग की है।

यहीं नहीं उन्होंने साहेबगंज नगर परिषद के तमाम वार्डो में नल-जल योजना की जांच करने की भी मांग की है। उन्होंने बताया कि अधिकतर वार्डो में नल-जल की सुविधा उपलब्ध नहीं है और कई परिवार ऐसे हैं जिनके घर में नल-जल पहुंचा भी नहीं है।

फिर भी साहेबगंज नगर परिषद कार्यालय द्वारा लोगों से पेयजल की वार्षिक शुल्क 480 रुपए की मांग की जा रही है। ऐसी स्थिति में पेयजल का वार्षिक शुल्क लोगों से वसूलना उचित नहीं होगा।

उन्होंने बताया कि वार्ड संख्या-12 व उत्क्रमित वार्ड संख्या-16 में अभी भी प्रत्येक घरों में पूर्ण रूप से पेयजल की सुविधा उपलब्ध नहीं है और नगर पंचायत वार्ड संख्या-05 का कुछ क्षेत्र नगर परिषद साहेबगंज बनने के पश्चात वार्ड संख्या -16 में आ गया है।

उस क्षेत्र के लोगों के घरों में नल नहीं है तो जल कहां से मिलेगा। यदि क्षेत्र में कही नल है तो पेयजल की सुविधा सुचारू रूप से चालू नहीं है।

फिर भी नगर परिषद कार्यालय द्वारा क्षेत्र की जनता से संपत्ति कर के साथ पेयजल शुल्क 480 रुपए वार्षिक शुल्क के रूप में लिया जा रहा है।

अभी भी बहुत सारे वार्ड है जिसमें लोग नल-जल से वंचित है। यदि शिकायत के बाद भी तत्काल इस पर सुनवाई नहीं हुई तो शांतिपूर्ण तरीके से जनआंदोलन किया जाएगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading