दुल्‍हन के पास खड़ा होना दूल्‍हे के दोस्‍त को पड़ा भारी, मौ’त के बाद उठा सवाल….

बेगूसराय: दोस्‍त की शादी में जाना बिहार के इस लड़के को भारी पड़ गया। शादी के बाद दोस्‍त और उसकी पत्‍नी का स्‍वागत समारोह आयोजित किया गया था। दोस्‍ती का हक समझकर युवक दूल्‍हा-दुल्‍हन के पास स्‍टेज पर चला गया। लेकिन, उसका यह फैसला गलत साबित हुआ।

खगड़‍िया के महेशखूंट का रहने वाला था रवि 

मामला बिहार के बेगूसराय जिले का है। सोमवार की देर रात बलिया थाना क्षेत्र में रिसेप्शन के दौरान हर्ष फायरिंग में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान खगड़िया जिला के महेशखूंट थाना क्षेत्र स्थित बिचला टोला निवासी सच्चिदानंद चौरसिया का पुत्र रवि कुमार के रूप में हुई है।

गोली मारने वाले को तलाश रही पुलिस 

रवि अपने दोस्त बलिया थाना क्षेत्र के लखमिनिया शेरनचक निवासी संजय शर्मा के रिसेप्शन में आया था। जहां हर्ष फायरिंग में ताबड़तोड़ फायरिंग के दौरान एक गोली उसे भी लग गई। घटना के बाद कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजकर गोलीबारी करने वाले की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

पटना में पढ़ाई के दौरान हुई दोनों की दोस्‍ती 

महेशखूंट निवासी रवि कुमार एवं शेरनचक निवासी संजय शर्मा के बीच पटना में पढ़ाई करने के दौरान दोस्ती हुई थी और तभी से दोनों बराबर संपर्क में थे। संजय की शादी के बाद सोमवार की रात शेरनचक दुर्गा मंदिर के समीप वर वधू स्वागत समारोह आयोजित था। जिसमें शामिल होने के लिए रवि अपने भाई के साथ पहुंचा था।

रवि की छाती में लगी गोली, मौके पर ही मौत 

वह दुल्हा-दुल्हन के साथ स्टेज पर था, इसी दौरान किसी ने लड़की के स्वागत में ताबड़तोड़ गोलीबारी शुरू कर दी। जिसमें एक गोली संजय के छाती में लग गई तथा उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गोली लगते ही घटनास्थल पर अफरा तफरी मच गई तथा गोली चलाने वाला युवक फरार हो गया। इसके बाद लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। इधर अपने दोस्त की मौत से दुल्हा संजय के परिवार में भी कोहराम मच गया है।

रविवार की रात भी वायरल हुआ था वीडियो 

उल्लेखनीय है कि रविवार की रात बेगूसराय नगर थाना क्षेत्र में एक बारात निकलने के दौरान गोलीबारी का वीडियो सोमवार को वायरल हुआ था। जिस पर एसपी ने जांच के आदेश देते हुए कड़ी हिदायत दी थी कि लाइसेंस या गैर लाइसेंसी किसी भी हथियार से हर्ष फायरिंग करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। लेकिन एसपी के बयान के कुछ देर बाद ही फिर हर्ष फायरिंग हो गई, जिसमें एक युवक की मौत हो गई है।

हर्ष फायरिंग नई बात नहीं है बेगूसराय में 

बेगूसराय में हर्ष फायरिंग की घटना कोई नई बात नहीं है। पुलिस मुख्यालय और जिला पुलिस के लाख कड़ाई के बावजूद यहां शादी विवाह ही नहीं, जन्मदिन के मौके पर भी ताबड़तोड़ गोलीबारी हो की जाती है। जिसमें मौत और घायल होने वालों की संख्या साल में दर्जनों में रहती है। इसके बावजूद लोग सतर्क नहीं हो रहे हैं तथा ऐसी घटनाएं लगातार हो रही है जो समाज के लिए शर्मनाक है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading