बिहार में फिल्‍मों की शूटिंग के लिए आएंगे मुंबई के प्रोडक्‍शन हाउस

बिहार में नालंदा और राजगीर जैसे आकर्षक लोकेशनों पर जल्द ही हिंदी फिल्मों की शूटिंग होगी। मुंबई के फिल्म निर्माताओं और प्रोडक्शन हाउस को शूटिंग की अनुमति के लिए कोई परेशानी न हो, इसके लिए जल्द ही सिंगल विंडो सिस्टम की सुविधा भी शुरू की जाएगी। इसके तहत एक ही जगह से फिल्म शूटिंग के लिए जरूरी सारी अनुमति और सुविधाओं के लिए आवेदन किया जा सकेगा।

नक्सलियों के गढ़ कहे जाने वाले जहानाबाद की बदली फिजा, लाइट, कैमरा, एक्शन के  साथ हो रही फिल्म की शूटिंग film makers are doing shooting of lotus bloom in  naxal effected districtबिहार पवेलियन में आए कई बड़े बैनर 

गोवा में चल रहे 53वें भारतीय अंतराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के दौरान बिहार के कला, संस्कृति एवं युवा विभाग ने इसके लिए देश-विदेश के कई प्रोडक्शन हाउस को आमंत्रित किया है। बिहार पवेलियन में विभाग के अपर सचिव दीपक आनंद के साथ फिल्म, टीवी और ओटीटी प्लेटफार्म के बड़े निवेशक जैसे रिलायंस, अमेज़न, नेटफ्लिक्स, आइटाप फिल्म्स, फैंटम एफएक्स, जीरो ग्रेविटी, टेक्नीकलर इंडिया आदि के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

बिहार का प्राकृतिक सौंदर्य लुभा रहा 

बिहार पवेलियन में बिहार के प्राकृतिक सौंदर्य, विश्वप्रसिद्ध ऐतिहासिक और धार्मिक स्थल, प्राचीन और नई इमारतें, चौड़ी सड़कें, सुगम यात्रा के साधन, मनोरम घने जंगल, पहाड़, नदियां, झील जैसे मनोरम दृश्यों की जानकारी रचनात्मक लोगों को आकर्षित कर रही है।

नालंदा में वेब सीरीज की शूटिंग की जताई इच्छा

कला संस्कृति एवं युवा विभाग के अपर सचिव से बातचीत के दौरान रिलायंस एंटरटेनमेंट स्टूडियोज की सीनियर वाइस प्रेसिडेंट ( क्रिएटिव एंड प्रोडक्शन ) चित्रा सुब्रमण्यम ने बिहार पर आधारित एक वेब सीरीज नालंदा जिले में बनाने की इच्छा जाहिर की। इसके साथ ही विभाग को सुझाव दिया कि अगर अनुमति मिलने में तेजी और फिल्म निर्माण की सुविधाओं को बेहतर बनाया जाए तो और ज्यादा निर्माता-निर्देशकों को बिहार की ओर आकर्षित किया जा सकता है।

अपर सचिव ने चित्रा को बिहार सरकार की ओर से आश्वस्त करते हुए कहा कि सभी जरूरी चीजों की तुरंत अनुमति के लिए शीघ्र ही सिंगल विंडो सर्विस की सुविधा दी जाएगी। इसके अलावा सुरक्षा के साथ-साथ हरसंभव सहयोग और सुविधा देने की भी व्यवस्था की जाएगी।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.