दरभंगा: अल्लाह का आदेश-स’र त’न से जु’दा कर दूंगा

दरभंगा : लनामिविवि के रसायन विज्ञान के विभागाध्यक्ष प्रो. प्रेम मोहन मिश्रा सहित दो को जान से मारने की धमकी मिली है। विभागाध्यक्ष को स्पीड पोस्ट के माध्यम से एक लिफाफा मिला है। जिसके अंदर धमकी भरा पत्र था। लिखा है- जेहादी, सर तन से जुदा करेंगे। प्रेम मोहन मिश्रा एवं उसके पूरे परिवार का यही हाल होगा। कहीं भी किसी भी वक्त। अल्लाह का आदेश है।

लखनऊः ज्वैलर से मांगी 20 लाख की रंगदारी, फोन कर कहा- पैसे नहीं देने पर  अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहना - UP Lucknow Crime News Extortion 20 Lakh  Rupees on Phoneशशि शेखर झा को माफ नहीं करेंगे

विभाग के शशि शेखर झा प्रयोग प्रदर्शक को कहीं अन्य विभागीय कालेज बेगूसराय जो कम से कम 20 किलोमीटर की दूरी पर हो बदली करा दें । वह गाली देते रहते हैं। आपको पता होगा कि उस समय निर्मल चौधरी रसायन विभाग के हेड थे । तब डेंटल कॉलेज के परीक्षा में चोरी का बहाना बनाकर हम छात्रों से किताब जबरन ले लिया। फिर परीक्षा समाप्ति होने पर कहा कि हम किताब नहीं जानते हैं। आप लोग ही किताब ले गए होंगे । इस कारण मारपीट होने पर केके झा के बीच बचाव करने पर मामला शांत हो गया । वह किताब विभाग से पुस्तकालय से चोरी कर ली गई । किताब को मात्र 17 हजार में बेच दिया गया । जिसे हम लोग पुन: खरीद लिए । हम लोग परीक्षा देकर आज डाक्टर बन गए हैं। लेकिन शशि शेखर झा को माफ नहीं करेंगे। इस पाप का फल प्रेम मोहन मिश्रा भोगेंगे ।

पत्र लिखने वाले शख्स अपना नाम हिन्दी में आलम परवेज लिखा है। उर्दू में भी हस्ताक्षर है। लेकिन, लिफाफा पर डा. परवेज आलम, किलाघाट लिखा है । यह पत्र मिलने के साथ रसायन विज्ञान के विभागाध्यक्ष प्रो. प्रेम मोहन मिश्रा ने विश्वविद्यालय में शिकायत की है । इसमें उन्होंने उचित कार्रवाई करने और सुरक्षा प्रदान कराने की मांग की है। इधर, थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश झा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है ।

 

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading