पति को छोड़ प्रेमिका ने प्रेमी से रचाई शादी, परिवार वालों ने छोड़ा साथ

छपरा: कहते हैं प्यार अंधा होता है और इसका नजारा बिहार के छपरा में देखने को मिला। यहां पर एक शादीशुदा महिला अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई और परिजनों के रजामंदी से उसने अपने प्रेमी से शादी रचा ली। बाबा मकेश्वर नाथ मंदिर में मकेर के भाथा नया टोला गांव निवासी विनोद सिंह का पुत्र सुजीत कुमार ने मकेर बाजार के समीप मुसहर टोला की एक शादीशुदा से परिजनों की सहमति से शादी रचाया।

बताया जाता है कि लड़की की शादी जुलाई में ही हुई थी लेकिन शादी से पहले से ही उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। शादी के कुछ माह गुजरने के बाद युवक शुक्रवार को लड़की के ससुराल से भगा कर मायके लाया। शादी के बाद परिजनों ने लड़की से किनारा कर लिया है। शादी का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इस तरह का रिश्ते पर तरह-तरह के सवाल खड़े कर रहे हैं।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading