नामांकन पंजी में छे’ड़छाड़ के आ’रोप में शिक्षक के खि’लाफ प्रा’थमिकी

मुजफ्फरपुर : देवरिया के एक विधि वि’वादित कि’शोर के स्कूल की नामांकन पंजी में छे’ड़छाड़ के आ’रोप में किशोर न्या’य परिषद (जेजेबी) के बेंच लिपिक काशीनाथ दुबे के आवेदन पर नगर थाने में प्रा’थमिकी दर्ज की गई है। इसमें राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय देवरिया कन्या के प्रखंड शिक्षक अलखनिरंजन देव को आ’रोपित किया गया है।

विधि वि’वादित किशोर के उम्र सत्यापन को लेकर वे किशोर न्याय परिषद के समक्ष साक्ष्य देने के लिए उपस्थित हुए थे। उन्होंने परिषद के समक्ष नामांकन पंजी पेश की। इसके अवलोकन से यह बात सामने आई कि पंजी में किशोर का नाम बाद में जोड़ा गया।

प्रखंड शिक्षक की ओर से वर्ष 2016 का जो घोषणा पत्र पेश किया गया, वह छह साल पुराना नहीं दिख रहा था। आ’रोप लगाया गया है कि सरकारी दस्तावेज के साथ छे’ड़छाड़ की गई है। परिषद ने नामांकन पंजी व घोषणा पत्र जब्त कर लिया है।

देवरिया थाना क्षेत्र के एक गांव में अगस्त में गांव के एक व्यक्ति के जन्मदिन के अवसर पर उक्त विधि वि’वादित किशोर का फा’यरिंग करते हुए वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वा’यरल हुआ था।

30 अगस्त को देवरिया थानाध्यक्ष उदय कुमार सिंह ने इस मामले में छा’पेमारी कर लो’डेड क’ट्टा के साथ उसे गि’रफ्तार किया था। उसके स्वजन ने उसके किशोर होने का दावा किया था। इसलिए कोर्ट ने सु’नवाई के लिए मामले को किशोर न्या’य परिषद को सौंप दिया था।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.