पटना: जक्कनपुर और गर्दनीबाग थाने की संयुक्त पुलिस टीम ने देह व्यापार में लिप्त छह युवतियों सहित नौ लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इसमें होटल के दो मैनेजर और एक सरगना भी है। पुलिस ग्राहक बन कर गिरोह तक पहुंची थी। कमरे से कंडोम, शराब की बोतल भी बरामद की गई है।
पुलिस के जाल में ऐसे फंसे जिस्म के सौदागर
दरअसल जक्कनपुर पुलिस को देह व्यापार के सरगना का मोबाइल नंबर मिल गया था। पुलिस अधिकारियों ने निजी नंबर से उस गिरोह के सदस्यों से संपर्क किया। सरगना ने बातचीत के बाद पुलिस को मीठापुर के एक होटल में भेजा। कुछ देर बाद वहां दो युवतियों को लेकर विक्कू नाम युवक पहुंचा। वह होटल मैनेजर से बातचीत कर सेटिंग कर रहा था। इसी दौरान पुलिस ने दोनों युवतियों, विक्कू और दोनों मैनेजर को हिरासत में ले लिया और पूछताछ करने लगी।
ग्रेजुएट से लेकर इंटर तक की लड़कियां की जाती थी सप्लाई
दोनों युवतियों की निशानदेही पर पुलिस ने गर्दनीबाग स्थित पूर्वी सरिस्ताबाद में देह व्यापार के अड्डे से छापेमारी कर छह अन्य युवतियों को गिरफ्तार किया। नौकरी का झांसा देकर पटना बुलाई गई थी युवतियां पूर्वी सरिस्ताबाद में देह व्यापार के अड्डे से गिरफ्तार छह युवतियां छत्तीसगढ़ के अम्बिकापुर जिला शरभुजा की रहने वाली हैं। दो युवतियों स्नातक पास कर माल में काम करती थीं, जबकि दो स्नातक दूसरे वर्ष की एवं दो बारहवीं की छात्राएं हैं।गिरफ्तार युवतियों ने पुलिस को बताया कि मधु नाम की महिला ने उन्हें नौकरी दिलाने के नाम पर बुलाया और रामेश्वरी के हवाले कर दिया।
मोबाइल पर भेजती थी लड़कियों की तस्वीर
थानाध्यक्ष गर्दनीबाग ने बताया कि छत्तीसगढ़ निवासी सरगना रामेश्वरी ने ही युवतियों को कमरे में रखा था। वह लड़कियों को झांसा देकर विक्कू के साथ जिस्मफरोशी के अड्डे तक लाया जाता था। मकान परसा के गुलशन कुमार उर्फ विक्कू ने किराया पर दिलवाया था। युवतियों ने पुलिस को बताया कि उन्हें मधू ने कहा था कि कुछ दिन डांस करना फिर तुम सब की नौकरी लग जाएगी। युवतियों की तस्वीर भी वाट्सएप पर भेजी जाती थी। सरगना सहित गिरफ्तार युवतियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।






