50 रुपये के लिए छोटे भाई ने हाथ उठाया तो बड़े भाई ने खा लिया ज’हर

नवादा: जिले से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जहां छोटे भाई ने बड़े भाई पर हाथ उठाया तो गुस्से में आकर बड़े भाई ने जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की है। मामला शुक्रवार की देर रात का है। बताया जाता है कि नरहट थाना क्षेत्र के खनवां गांव में स्वर्गीय पिंटू सिंह का बड़ा पुत्र सोनू कुमार और छोटे बेटे मोनू कुमार के बीच सिर्फ 50 रुपये के लिए विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ गया कि अंत में दोनों भाइयों में हाथापाई शुरू हो गई। इस दौरान उनकी मां ने दोनों को बहुत समझाया लेकिन कोई मानने को तैयार नहीं था। इसी बीच छोटे भाई ने बड़े भाई पर हाथ उठा दिया।

Bihar News: 50 रुपये के लिए छोटे भाई ने हाथ उठाया तो बड़े भाई ने खा लिया जहर, बिहार में अजब कांड

नवादा में अजब घटना
छोटे भाई से मार खाने के बाद बड़े भाई ने आहत होकर घर में रखा खाद ही खा लिया। जान देने की कोशिश के बाद घरवाले और स्थानीय लोग सोनू को आनन फानन में अस्पताल ले गए। युवक का नरहट अस्पताल में थोड़ी देर इलाज किया गया और वहां से गंभीर हालत में उसे नवादा के सदर अस्पताल में रेफर कर दिया।

डॉक्टरों ने बताया कि युवक ने आहत होकर यूरिया खा लिया जिसके कारण उसकी हालत काफी गंभीर है। उधर परिजनों ने बताया कि गुस्से में आकर युवक ने इस तरह का कदम उठाया लिया है। खबर लिखे जाने तक युवक का इलाज नवादा के सदर अस्पताल में किया जा रहा था। पचास रुपयों के विवाद में इस तरह की घटना के बारे में जानकर आस पास के लोग भी हैरान हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.