तीन साल की बेटी को पी’टने के बाद पिता ने कुएं में फें’का, अस्पताल जाने से पहले ही हुई मौ’त

वैशाली. बिहार से मानवीय रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है. मामला वैशाली जिला से जुड़ा है जहां एक शख्स ने अपनी ही बेटी की हत्या कर दी. 3 साल की बेटी की पिटाई के बाद दरिंदे पिता ने कुएं में फेक दिया. घटना बिदुपुर थाना क्षेत्र के रहीमापुर की है. जानकारी के मुताबिक शराबी पिता ने अपनी 3 वर्षीय पुत्र की हत्या कर दी. घर में हो रहे विवाद के बीच उसने पहले पुत्री की पिटाई की फिर उसे जीवित ही कुएं में के अंदर फेंक दिया. ग्रामीणों के द्वारा बच्ची को निकालकर सदर अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

पुलिस की गिरफ्त में हत्या का आरोपी पिताबताया जाता है कि रहीमापुर का रहने वाला प्रिंस कुमार अपने पिता कौशल किशोर चौधरी से झगड़ रहा था. दोनों के बीच कहासुनी को रही थी. इसी बीच प्रिंस कुमार की 3 वर्षीय पुत्री पीहू वहां पहुंच गई. पिता से लड़ाई के बीच ही प्रिंस कुमार ने अपनी पुत्री की पिटाई शुरू कर दी. इतना ही नहीं उसे तीन बार उठाकर बरामदे पर ही पटक दिया. इससे भी संतोष नहीं हुआ तो पुत्री को ले जाकर घर के पास के कुए के अंदर फेंक कर मौके से फरार हो गया. ग्रामीणों के प्रयास से बच्ची को कुएं से निकालकर सदर अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची. स्थानीय लोगों ने बताया कि आरोपी पिता प्रिंस कुमार हाजीपुर पटना हाईवे पर भागने के फिराक में था लेकिन पुलिस ने मुस्तैदी से उसे धर दबोचा जिसके बाद उसे न्यायालय में पेशी के लिए लाया गया. इस मामले में बिदुपुर थानाध्यक्ष फैयाज अहमद ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी. थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी प्रिंस कुमार के पिता के बयान पर ही मामला दर्ज किया जा रहा है. भागने के क्रम में आरोपी प्रिंस कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी पहले भी शराब कांड में जेल जा चुका है. इसका ऑटो अब तक बिदुपुर थाने में ही लगा हुआ है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading