पटना आ रही फ्लाइट में महिला को हार्ट अटैक, जानिए फिर कैसे बची जान

पटना: किसी को हार्ट अटैक आ जाए तो उसकी जान सांसत में पड़ जाती है। मामला जब आकाश की ऊंचाई का हो तो फिर जान बचने की उम्मीद न के बराबर होती है। लेकिन यदि आसपास धरती के भगवान कहे जाने वाले डाक्‍टर हों तो फिर क्‍या कहना। कुछ ऐसा ही हुआ दिल्‍ली से पटना आ रही इंडिगो की फ्लाइट में।

Delhi Patna News Woman collapses mid air on IndiGo Delhi Patna flight |  दिल्ली से पटना जा रही फ्लाइट में महिला को हार्ट अटैक, यात्रा कर रहे 4  डॉक्टर्स ने बचाई जान |गंभीर हालत में थी महिला, डाक्‍टर के लिए भी थी चुनौती

19 नवंबर को दिल्ली से पटना आ रही इंडिगो की फ्लाइट (6E695) के यात्रियों ने ऐसे ही धरती के एक भगवान को देखा। डाक्टर ने अनाउंसमेंट के बाद फ्लाइट में मौजूद एनेस्थेटिस्ट की मदद से न केवल रोगी को स्लाइन चढ़ाया बल्कि अन्य यात्रियों के पास उपलब्ध दवाएं मंगाकर बेहोश महिला के प्राणों की रक्षा भी की। अंजान यात्री के लिए आगे बढ़कर उत्कृष्ट चिकित्सकीय कौशल व मानवीय व्यवहार का प्रदर्शन करने वाले ये डाक्टर हैं राज्य स्वास्थ्य समिति में हेल्थ सिस्टम स्ट्रेंथनिंग के नोडल पदाधिकारी डा. अभिषेक कुमार सिन्हा। स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत तक जब ये चर्चा पहुंची तो उन्होंने शुक्रवार को राज्यस्तरीय समीक्षा बैठक में न केवल उनकी प्रशंसा की बल्कि प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया।

दिल्‍ली से लौट रहे थे डा. अभिषेक

18-19 नवंबर को दिल्ली में इंडियन पब्लिक हेल्थ स्टैंडर्ड 2022 की कार्यशाला थी। राज्य स्वास्थ्य समिति के डा. अभिषेक कुमार सिन्हा, उप सचिव राजेश कुमार, राज्य कार्यक्रम प्रबंधक अविनाश पांडेय व क्वालिटी कंसलटेंट अभिमन्यु के साथ इंडिगो की फ्लाट से पटना लौट रहे थे। उड़ान के कुछ ही देर बाद अनाउंसमेंट हुई कि एक महिला बेहोश हो गई हैं। संवेदनशीलता दिखाते हुए डा. अभिषेक तुरंत पहुंचे और जांच में पाया कि पल्स नहीं मिल रही है। उनके स्वजन ने बताया कि शुगर होने की बात कहते हुए सुबह से उन्‍होंने कुछ नहीं खाया है। तब तुरंत चीनी-पानी का घोल पिलाने को कहा और आक्सीजन लगाई। इस बीच मरीज को चलने वाली दवा का नाम पूछने पर पता चला कि वे शुगर नहीं बीपी की रोगी हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading