राज्य के 43 विद्यालयों में आइआइटी के सहयोग से बनेगा मॉडल साइंस लैब

मुजफ्फरपुर : सरकारी प्लस टू विद्यालयों में आइआइटी पटना के सहयोग से मॉडल साइंस लैब बनाया जाएगा। इसके लिए मुजफ्फरपुर के राजकीय जिला स्कूल के साथ ही राज्य के 43 प्लस टू विद्यालयों का चयन किया गया है।

वित्त विभाग की ओर से साइंस लैब की स्थापना के लिए 6.50 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है। पहले चरण में पटना के सात स्कूलों का चयन किया गया था, जहां आइआइटी के सहयोग से लैब तैयार किया गया।

अब अन्य जिलों में 43 लैब बनाने हैं। सरकारी स्कूलों में मॉडर्न लैब बनने से छात्र-छात्राओं को साइंस के क्षेत्र में नए तकनीक और इसके इस्तेमाल के तरीकों की जानकारी हो सकेगी।

विभाग की ओर से सभी जिलों में मॉडल स्कूल यानि अनुकरणीय विद्यालय का चयन किया गया है। उन विद्यालयों में ही मॉडल लैब बनवाया जा रहा है।

इसको लेकर शिक्षा विभाग की ओर से निर्देश जारी किया गया है। इस राशि का इस्तेमाल अन्य किसी भी मद में नहीं होगा।

वहीं बिहार शिक्षा परियोजना परिषद को यह सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी दी गई है कि किसी भी स्थिति में राशि का अपव्यय नहीं हो।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading