जनसंख्या वि’स्फोट पर गरजे गिरिराज, बोले- नहीं बना कानून तो नहीं बचेगा देश

पटना: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने जनसंख्या नियंत्रण को लेकर सख्त और कड़े कानून बनाने की वकालत करते हुए कहा है कि यह कानून हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई सहित सभी लोगों पर एक समान तरीके से लागू होना चाहिए। बेगूसराय से बीजेपी सांसद ने कहा कि जो लोग भी इस जनसंख्या नियंत्रण कानून को न माने, उनके वोटिंग यानी मतदान करने का अधिकार समाप्त कर देना चाहिए और ऐसे लोगों को सभी प्रकार की सरकारी सुविधाओं से भी वंचित कर देना चाहिए।

मंत्री गिरिराज के विवादित बोल, कहा- देश के मुसलमान प्रभु श्रीराम के वंशज,  मंदिर निर्माण का विरोध न करें | The controversial speech of Minister Giriraj,  said- Residents of ...

गिरिराज सिंह ने आरोप लगाया कि एक सोची समझी रणनीति के तहत कुछ लोग देश का माहौल बिगाड़ने का प्रयास कर रहे हैं। भारत के लोकतंत्र को भी खतरे में डालने की कोशिश कर रहे हैं, इसलिए अब समय आ गया है कि भारत के अंदर लोकतंत्र को बचाने के लिए एक कड़ा जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाया जाए। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही देश में समान नागरिक संहिता भी लागू की जाए।

गिरिराज सिंह ने पाकिस्तान और बांग्लादेश का उदाहरण देते हुए कहा कि जहां-जहां भी बहुसंख्यक वर्ग की आबादी कम हुई है, वहां-वहां से लोकतंत्र भी खत्म हो गया है। केंद्रीय मंत्री ने कश्मीर, केरल, बंगाल और बिहार के पूर्वांचल के हालात का जिक्र करते हुए कहा कि इन इलाकों में सामाजिक समरसता टूट रही है। गिरिराज सिंह ने जोर देकर कहा कि ऐसी स्थिति में देश के लोकतंत्र को बचाने, सामाजिक समरसता को बनाए रखने और विकास के लिए एक कड़ा जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाना आवश्यक हो गया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading