नीतीश कुमार अब हर हफ्ते आएंगे जेडीयू ऑफिस… पार्टी कार्यकर्ताओं से भी मिलेंगे….

पटना :बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब हर हफ्ते जेडीयू प्रदेश कार्यालय आएंगे और व्यक्तिगत तौर पर कार्यकर्ताओं से मिलेंगे। इसका उद्देश्य कार्यकर्ताओं का हाल जानना और पार्टी के हित में जरूरी कदम उठाना होगा। दरअसल, रविवार को पार्टी संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने राज्य परिषद की बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से खास अपील की थी। उन्होंने आग्रह किया था कि नीतीश कुमार पार्टी के कार्यकर्ताओं से अकेले में मिलें।

Nitish Kumar ने मारी पलटी, 50 सीटों वाले बयान पर बोले- हमने संख्या की बात  नहीं की - bihar cm Nitish kumar makes another turnaround claims never spoke  how many seats BJP

उपेंद्र कुशवाहा की अपील पर नीतीश का प्लान
उपेंद्र कुशवाहा ने सीएम नीतीश कुमार से अपील करते हुए कहा कि अगर अकेले मिलेंगे तो कई बातें सामने आएंगी। कार्यकर्ता उन्हें सरकार से लेकर संगठन की बातें खुलकर बता सकेंगे। उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि इससे पार्टी और मजबूत होगी। इसके बाद मुख्यमंत्री ने कुशवाहा के आग्रह के बाद ऐलान किया कि संगठन के चुनाव समाप्त होने के बाद वह हर हफ्ते पार्टी के प्रदेश कार्यालय आएंगे। यही नहीं पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलेंगे।
हर हफ्ते आएंगे जेडीयू ऑफिस
हालांकि, इससे पहले भी नीतीश कुमार इस तरह का ऐलान कर चुके हैं। साल 2020 में जब नीतीश कुमार की पार्टी को विधानसभा चुनाव में करारी हार मिली तब भी उन्होंने ये ऐलान किया था कि पार्टी कार्यालय में आकर कार्यकर्ता-नेताओं से मिलते रहेंगे। इसके दो-तीन महीने तक ये सिलसिला चला भी लेकिन उसके बाद सब कुछ पहले जैसा हो गया।
इससे पहले रविवार की जेडीयू राज्य परिषद की बैठक में उमेश सिंह कुशवाहा को प्रदेश अध्यक्ष चुने जाने की औपचारिक घोषणा कर दी गई। इस बैठक में 42 जिलों से आए राज्य परिषद के सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading