शादी में शरीक होने गए भाजपा नेता सुनील चटर्जी के घर हुई चो’री

बांका : शहर के ईदगाह के समीप स्थित चटर्जी कालोनी में भाजपा के कोषाध्यक्ष सुनील चटर्जी के घर चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है। करीब तीन लाख रुपये मूल्य के सामान की चोरी की है। सुनील चटर्जी बीते 17 नवंबर को अपने रिश्तेदार के घर पटना में शादी में शरीक होने के लिए गये थे। सोमवार को सपरिवार जब बांका स्थित अपने आवास पर पहुंचे तो घर का ताला खोलते ही उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। घर का सारा सामान तितर-बितर पाया।

बिहार के बांका में भाजपा नेता सुनील चटर्जी के घर पर हुई चोरी, पूर्व मंत्री  ने लिया जायजा - Theft at house of BJP leader Sunil Chatterjee in Banka bihar,  former minister

साथ ही घर का सभी गोदरेज तोड़कर चोरों ने सामान को बाहर फेंक दिया था। इस घटना की जानकारी पर पूर्व मंत्री सह विधायक रामनारायण मंडल मिलने पर सोमवार को वहां पहुंचकर चोरी की घटना की जानकारी ली। विधायक ने एसपी डा. सत्यपकाश को फोनकर चोराें के खिलाफ कार्रवाई पर बल दिया। कुछ समय बाद थानाध्यक्ष शंभू यादव दल-बल पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। विधायक ने बताया कि शहर में पुलिस की पहरेदारी पूरी तरह से विफल है।

  • भाजपा नेता पटना में शादी समारोह में गये थे, इधर सुने घर में हो गई चोरी
  • मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी
  • बीजेपी विधायक ने कानून व्यवस्था पर बोला हमला
  • चोरी की वारदात से इलाके में सनसनी
  • इस चोरी की चारों ओर हो रही चर्चा

ज्ञात हो कि बीते 20 दिन पूर्व भाजपा नेता कमल घोष के घर भी चोरों ने सभी सामान की चोरी कर ली थी। जानकारी हो कि सभी चोरी की घटना बिल्कुल एक तरह की है। इसके बाद भी पुलिस एक भी चोरी से पर्दा नहीं उठा सकी है। चोरों ने सुनील चटर्जी के घर से सोने-चांदी सहित नकद बीस हजार रूपये नगदी की चोरी की है। सुनील ने थाना में आवेदन देकर चोरों के खिलाफ कार्रवाई की बात कहीं है। थानाध्यक्ष शंभू यादव ने बताया कि जल्द ही चोरी की घटना से पर्दा उठा दिया जाएगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading