बैकवर्ड मुस्लिम मोर्चा ने कहा है कि कांग्रेस की तुलना में भाजपा मुसलमानों के लिए अच्छा काम कर रही, क्या दी सलाह?जानें….

पटना : बैकवर्ड मुस्लिम मोर्चा ने कहा है कि भाजपा संविधान में संशोधन कर दलित मुसलमानों को सरकारी नौकरियों में आरक्षण दिलाए, कांग्रेस मुक्त भारत का उसका सपना पूरा हो जाएगा। मोर्चा के अध्यक्ष कमाल अशरफ राइन ने सोमवार को कहा कि कांग्रेस की तुलना में भाजपा मुसलमानों के लिए अच्छा काम कर रही है।

उत्तर प्रदेश की सत्ता में हिस्सेदारी के साथ पहली बार गुर्जर मुसलमान को राज्य सभा भेजा गया। वर्षों से दलित मुसलमानों का मामला सुप्रीम कोर्ट में लंबित था। कांग्रेस सरकार ने कभी कोर्ट को जवाब नहीं दिया। लेकिन, केंद्र की मोदी सरकार ने न सिर्फ कोर्ट को जवाब दिया, बल्कि दलित मुसलमान और ईसाई के लिए बाजाप्ता आयोग बना दिया।

कमाल अशरफ राइन ने कहा कि तथाकथित सेक्युलर पार्टियां भाजपा से डराकर अपना उल्लू सीधा करती रही हैं। अब जब भाजपा ही मुसलमानों से बातचीत करने को तैयार हो गई है तो ऐसे में देश की राजनीति में बड़ा बदलाव आना तय है।

बैकवर्ड मुस्लिम मोर्चा के अध्यक्ष ने कहा कि धर्म परिवर्तित दलितों के लिए आरक्षण की मांग हो रही है। जबकि दलित मुसलमानों के साथ ऐसा नहीं है। भाजपा संविधान की धारा 341 (राष्ट्रपति अध्यादेश 1950) में संशोधन कर दलित मुसलमानों को आरक्षण दिलाती है, तो मुसलमानों की बड़ी आबादी स्वयं उससे जुड़ेगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading